फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   On the first day, the play of Narada's love was staged.

Bhadohi News: पहले दिन नारद मोह की लीला का हुआ मंचन

Thu, 01 Oct 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
On the first day, the play of Narada's love was staged.
भदोही नगर के एतेहासिक रामलीला शुभारंभ के मोके पर बीती रात जुटे रामलीला समिति के पदाधिकारी। स्रो
नगर के मर्यादपट्टी स्थित रामलीला मैदान में मंगलवार की देर शाम विधि-विधान से पूजा-पाठ और कलाकारों की आरती के साथ भदोही नगर के ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ हो गया। पहले दिन नारद मोह, मनु-शतरूपा तप, रावण जन्म, आकाशवाणी और मेघनाद दिग्विजय संवाद सहित अन्य कई प्रसंगों का श्रोताओं ने आनंद लिया। रामलीला मंचन के दौरान मैदान का वातावरण धार्मिक हो गया था। श्री राम लीला समिति के प्रभारी अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने बताया कि भदोही की रामलीला दो चरण में होता है। पहला चरण मर्यादपट्टी रामलीला मैदान में तथा दूसरा चरण 10 अक्तूबर से रजपूरा स्थित रामलीला मैदान में मंचन शुरू होगा। रामलीला मंचन के पहले दिन पूर्व विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी और प्रभारी अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने श्री रामलीला समिति के वयोवृद्ध अध्यक्ष प्रकाश चंद जायसवाल को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर सतीश गांधी, लालता सोनकर, दिलीप गुप्ता, सौरभ चौरसिया, राजेश जायसवाल, करुणा शंकर दुबे माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed