फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   On the first day of Bhado, it rained just like in Sawan; a light

Bhadohi News: भादो के पहले दिन सावन की तरह बारिश, दिनभर बरसीं रिमझिम फुहारें

Sun, 30 Aug 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
On the first day of Bhado, it rained just like in Sawan; a light
ज्ञानपुर में रिमझिम बारिश के बाद भींगी सड़कें। संवाद
ज्ञानपुर। सावन माह के बाद भादो महीने के पहले ही दिन जिले में मौसम करवट बदली और जिलेभर में रिमझिम फुहारों के साथ बारिश हुई। दिनभर हुई रिमझिम बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। वहीं तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट के साथ 31 डिग्री रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार दिनभर में 22 मिमी (मिलीमीटर) दर्ज की गई। आगामी दिनों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान जताया। जिले में सावन माह में तीन से चार दिनों तक अच्छी बारिश दर्ज की गई, लेकिन अधिकतर समय तक केवल छिटपुट बारिश हुआ। सावन के महीने में जहां रिमझिम फुहारें बरसनी चाहिए। वहां अधिकतर दिन लोगों को उमस ने परेशान किया, लेकिन भादो माह के पहले ही दिन शनिवार को अच्छी बारिश हुई। शनिवार की सुबह से ही आसमान में बादल नजर आए। दिन चढ़ने के साथ बादल और घने होते गए। दोपहर 12 बजे के बाद रिमझिम फुहारें शुरू हो गई। प
विज्ञापन

हले छिटपुट बारिश हुई, फिर जिले भर में बारिश होने लगी। रिमझिम बारिश के बीच लोगों ने मौसम का आनंद उठाया। वहीं लोगों को उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली। बारिश के कारण जलभराव का असर तो नहीं दिखा, लेकिन ग्रामीण इलाकों की सड़कें कीचड़ से सन गई। जिससे गांवों में लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि मानसून लगातार सक्रिय है। जिससे मौसम बदल रहा है। शनिवार को पूर्वांचल के कई हिस्सों में अच्छी बरसात दर्ज की गई है। जिले में भी 24 घंटे में 22 मिमी के आसपास बारिश हुई है। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed