फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Old woman killed in the accident on the blockade

हादसे में वृद्धा की मौत पर चक्काजाम

Tue, 18 Oct 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Tue, 18 Oct 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर को असनाव से जोड़ने वाले मार्ग पर सोमवार को बैराखास गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर एक वृद्धा की मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए। नाराज ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर ज्ञानपुर-असनांव मार्ग को जाम कर दिया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।       
विज्ञापन

ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के मर्चवार गांव की रहने वाली गेना देवी (66) पत्नी स्व. मनही हरिजन सोमवार को शाम करीब चार बजे ज्ञानपुर-असनांव मार्ग पर बैराखास गांव में मोबाइल टॉवर के समीप सिर पर सरपत लेकर रोड पार कर रही थी। इसी बीच ज्ञानपुर से असनांव की ओर जा रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना वृद्धा के परिवारीजनों को मिली तो वे घटनास्थल पर पहुंचे। घटना से नाराज ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। इससे ज्ञानपुर-असनाव मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। इस दौरान ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे थे। जाम शाम पांच बजे से लेकर छह बजे तक चला। इस बीच जानकारी मिलने के बाद ज्ञानपुर कोतवाली प्रभारी नवीन तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने चक्काजाम कर रहे लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed