फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   old man right issue is to prevent yourself

Bhadohi News: बुजुर्गों को किया परेशान तो जाएंगे जेल

Wed, 24 May 2023 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
old man right issue is to prevent yourself
ज्ञानपुर। घर के बुजुुर्गों को परेशान करना या उनका उत्पीड़न करना भारी पड़ेगा। ऐसे लोगों को जेल की हवा खानी पड़ सकती है। केंद्र सरकार ने बुजुर्गों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। हेल्पलाइन नंबर से शिकायत दर्ज कराने पर पुलिस और समाज कल्याण विभाग के अधिकारी मौके पर जाकर निस्तारण कराएंगे।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी ऐश्वर्यराज लक्ष्मी ने बताया कि बुजुर्गों को परेशान करने वाले की अब खैर नहीं है। ऐसे लोगों की समाज कल्याण विभाग के वरिष्ठ अफसर पुलिस के साथ मौके पर जाकर खबर लेंगे। वरिष्ठ नागरिकों का उत्पीड़न रोकने और उनकी अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए हेल्पलाइन शुरू की गई है। यदि किसी बुजुर्ग को कोई परेशानी आती है तो वह टोल फ्री नंबर - 14567 पर डायल कर अपनी समस्या दर्ज करा सकता हैं। बता दें कि 14567 टोल फ्री नम्बर पर लगातार रोज काफी संख्या में मामले दर्ज होते हैं। इसमें ज्यादातर पारिवारिक उत्पीडन, पेंशन जारी न होना, पेंशन के लिए केवाईसी न होना, जमीन जायदाद के झगड़े होते हैं। हेल्पलाइन पर बुजुर्गों की समस्या सुनकर सिर्फ उनकी काउंसलिंग ही नहीं, बल्कि मौके पर समाज कल्याण विभाग के कार्मिक भेजे जायेंगे और बुजुगों से बात भी करेंगे। यदि बुजुर्ग पुलिस कार्यवाही नहीं चाहते है तो संतानों और रिश्तेदारों से लिखित में भविष्य में परेशानी न करने का लिखित आश्वासन लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed