फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Old man dies after being hit by a train

Bhadohi News: ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत

Thu, 29 Jun 2023 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Old man dies after being hit by a train
मोढ़। रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक के पास बुधवार की दोपहर ट्रेन से कटकर एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी होने पर आरपीएफ और मोढ़ चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने बताया कि एक 40 वर्षीय व्यक्ति काफी देर से रेलवे लाइन के किनारे इधर-उधर टहल रहा था। इसी बीच वाराणसी की तरफ जा रही देहरादून एक्सप्रेस की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी होते ही आरपीएफ भी मौके पर पहुंच गई। आरपीएफ निरीक्षक जंघई अशोक कुमार ने बताया कि पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। शव की शिनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम कराकर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed