फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Old injuries start hurting in the cold, number of patients in hospitals doubles

Bhadohi News: सर्दी में दर्द देने लगे पुराने चोट, अस्पताल में मरीजों की संख्या दोगुनी

Wed, 31 Dec 2025 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Old injuries start hurting in the cold, number of patients in hospitals doubles
ज्ञानपुर जिला अस्पताल के ओपीडी पर खड़े मरीज। संवाद
ज्ञानपुर। सर्दी बढ़ने के साथ ही पुराने चोट और जोड़ों के दर्द कष्ट देने लगे हैं। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल के हड्डी रोग विभाग की ओपीडी में इस समय 45 से 50 मरीज आ रहे हैं। जो पुराने चोट और जोड़ों के दर्द से परेशान हैं। इसमें 70 फीसदी मरीजों की उम्र 60 साल के ऊपर है। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. हरिओम ने बताया कि सर्दी में चोट या पुराने चोट के कारण दर्द की समस्या बढ़ जाती है। कारण कि रक्त वाहिकाएं ठंड के कारण सिकुड़ती हैं। इससे रक्त प्रवाह प्रभावित होता है। इससे पुराने चोट उभर आते हैं।
विज्ञापन

इससे ज्यादातर बुर्जुगाें को परेशानी होती है। इस मौसम में गठिया और जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ जाती है। चोट वाले स्थान पर ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की आपूर्ति कम हो जाती है। इससे अकड़न होने लगती है। मांसपेशियां कठोर हो जाती हैं। शारीरिक गतिविधियां कम होने से भी समस्याएं बढ़ जाती हैं। मांसपेशियों का लचीलापन कम हो जाता है।
विज्ञापन


दर्द से बचने के लिए न खाएं पेन किलर, हो सकता है खतरनाक
डॉ. हरिओम ने बताया कि जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए पेनकिलर खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इस कारण दर्द, सूजन और कई सारी समस्याएं हो सकती हैं। पेट में अल्सर होने का खतरा भी बढ़ता है। इसके अलावा लिवर और किडनी पर भी खतरनाक असर पड़ सकता है। अगर दवा ले रहे हैं तो पहले चिकित्सक की सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए ये करें
- सुबह गुनगुना पानी पीएं, हल्का व्यायाम करें
- स्ट्रेचिंग करें, गर्म तेल से मालिश करें, इससे मांसपेशियों में गर्माहट रहेगी
- रात में भोजन के बाद हल्दी वाला दूध पीएं

नोट : यह जानकारी डॉ. हरिओम ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article