फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Officials listened to the problems of the villagers

Bhadohi News: अधिकारियों ने सुनी ग्रामीणों की समस्या

Sat, 29 Jul 2023 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Officials listened to the problems of the villagers
ज्ञानपुर। जिला प्रशासन की ओर से चलाये जा रहे प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिले के सभी ब्लाकों के दो-दो ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल आयोजन हुआ। जहां सक्षक अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनी। अधिकारियों ने ग्रामीण की समस्याओं का प्रमुखता से निस्तारण करने का आश्वासन दिया। चौपाल में सबसे अधिक शिकायतें राजस्व से जुड़ी रहीं। इस दौरान सुरियावां ब्लाक के कडोर व तेजपुर में नामित नोडल अधिकारी जिला कृषि अधिकारी ने लोगों की समस्याएं सुनी। इसी तरह अभोली के सदीपुर व बीरापुर में उपायुक्त श्रम रोजगार अधिकारी, ज्ञानपुर के घराव व जौहरपुर में उपायुक्त स्वत: रोजगार अधिकारी, औराई के द्वारिकापुर व डोमनपुर में जिला विकास अधिकारी, डीघ के सुधवै व बेलूंहा में डीपीआरओ और भदोही ब्लाक के बहरी व अनेगपुर में जिला समाज कल्याण अधिकारी ने लोगों की समस्याएं सुनी। अधिकारियों ने ग्रामीणों के सामुदायिक शौचालयों, पंचायत भवन, जल निकासी नाली, सड़क सम्पर्क मार्ग, गौआश्रय स्थल, संचारी रोग, टीकाकरण, वृद्धा एवं विधवा, विकलांग पेंशन से जुड़ी समस्याओं का निपटरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed