फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Officers denying lending banks marked: DM

ऋण न देने वाले बैंकों को अफसर करें चिह्नित:डीएम

Wed, 24 Feb 2021 06:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 06:25 PM IST
विज्ञापन
Officers denying lending banks marked: DM
ज्ञानपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में उद्योग विभाग की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान बैठक में डीएम ने विभाग की ओर से चल रही योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी हासिल की। बैठक में उन्होंने अधिक से अधिक स्वरोजगार सृजन पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उद्योग विभाग की ओर से स्टार्टअप इंडिया, निर्यात बाजार के लिए डिजाइन वर्कशाप योजना, शिल्पियों के कौशल विकास को लेकर प्रशिक्षण योजना, अनुजाति/जनजाति के व्यक्तियों को स्वरोजगार युक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रशिक्षण योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में नाई, सुनार, लोहार, बढ़ई, हलवाई, मोची, टोकरी बुनकर, बनाने वाले कारीगरों को रोजगार स्थापित करने के लिए ऋण की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा उद्योग विभाग से कहा कि ऑनलाइन आवेदन करने वाले लाभार्थियों को ऋण न देने वाले बैंकों की जानकारी दें। साथ ही मुसहर जाति को भी रोजगार से जोड़ने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिया। इसके बाद डीएम ने जिला ग्रामोद्योग विभाग की बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन, मुख्यमंत्री स्वरोजगार आदि योजनाओं पर चर्चा की। श्रम विभाग की समीक्षा के बैठक के दौरान डीएम ने श्रमिकों को अधिक से अधिक लाभ देने के लिए कहा । इस अवसर पर सीडीओ भानु प्रताप सिंह, जिला उद्योग अधिकारी हरेंद्र प्रताप, जिला अर्थ संख्याधिकारी संतोष सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रतिमा मौर्या आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed