फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Officers alerted about Delhi violence

दिल्ली हिंसा को लेकर अफसरों को किया अलर्ट

Thu, 27 Feb 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Officers alerted about Delhi violence
ज्ञानपुर। डीआईजी विंध्याचल मंडल पीयूष श्रीवास्तव बृहस्पतिवार को जिले में पहुंचे। सुबह से दोपहर तीन बजे तक करीब चार घंटे पुलिस लाइन ज्ञानपुर से लेकर भदोही कोतवाली तक व्यवस्था का जायजा लिया। दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर अफसरों को अलर्ट किया। कहा कि कहीं कोई गड़बड़ी होगी तो संबंधित स्टेशन अफसर जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर दिल्ली में भड़की हिंस्सा को लेकर सरकार गंभीर है। शासन के निर्देश पर सभी जिलों में खास सक्रियता बरती जा रही है। बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव पुलिस लाइन पहुंचे। यहां पर उन्हें गार्ड आफ ऑनर दिया गया। उसके बाद वह सभागार में पेंशनधारकों और सम्मानित व्यक्तियों से मुलाकात की। विभागीय पेंशनरों को आने वाली समस्याओं को पूछा और निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया। सम्मानित व्यक्तियों से रूबरू होकर वर्तमान परिस्थिति के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने एसपी राम बदन सिंह के साथ ही एएसपी, सभी सीओ, थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि दिल्ली हिंसा के बाद शासन सतर्क है, इसलिए आप सभी अलर्ट रहें। पुलिस मित्रों को सतर्क कर दें कि कहीं कोई छोटी भी सूचना हो तो उसे साझा करें। भदोही में एक बार दंगा हो चुका है, इसलिए वहां विशेष फोकस किया जाए। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया जाए। आगामी होली पर्व के मद्देनजर थानों में शांति समिति की बैठकों का आयोजन करें। इस मौके पर एएसपी रविंद्र वर्मा, सीओ ज्ञानपुर कालू सिंह, सीओ औराई लेखराज सिंह आदि मौजूद रहे। इसके बाद डीआईजी ने संभ्रांतजनों से भी मुलाकात की। होली को सौहार्द के साथ मनाने की सभी से अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed