फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Off court today

कचहरी बंद आज से

Fri, 06 May 2016 01:25 AM IST
भदोही/ब्यूरो, अमर उजाला
भदोही/ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 06 May 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
Off court today
अधिवक्ता से मारपीट करने वाले प्रधान की गिरफ्तारी की मांग के लिए कोतवाली पहुंचे भदोही बार एसोसिएशन के सदस्यगण
तहसील बार एसोसिएशन के एक अधिवक्ता के साथ मारपीट और गाली गलौज की घटना के बाद गुस्साए अधिवक्ताओं ने कोतवाली पहुूंच कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। कहा कि पुलिस ने यदि मुकदमा दर्ज कर आरोपित प्रधान की गिरफ्तारी नहीं की तो अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहकर शुक्रवार से आंदोलन करेंगे। उधर, पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


 अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार दूबे की तहरीर के मुताबिक, गुरुवार को दोपहर जब वे एसडीएम न्यायालय से निकलकर अपने चैंबर की ओर जा रहे थे तभी उनके गांव रामदेवपट्टी के प्रधान संतोष कुमार यादव ने उन्हें रोक कर मारपीट और  गाली गलौज किया साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर में देशी तमंचा सटा कर उनसे दो हजार रुपये छीन लेने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस अभी मामले की जांच ही कर रही थी कि बड़ी संख्या में अधिवक्ता कोतवाली पहुंच गए और कोतवाल अजय श्रीवास्तव से मुलाकात कर मामले को हल्के में न लेने और गंभीर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


भदोही तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश तिवारी ने कहा कि यदि इस प्रकार से अधिवक्ताओं पर हमले होते रहे और पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो अधिवक्ता भी चुप नहीं बैठेंगे। कोतवाली से बाहर आते अधिवक्ताओं ने नारेबाजी भी की और एलान किया कि शुक्रवार से वे न्यायिक कार्य से विरत रहकर तब तक आंदोलन जारी रखेंगे जब तक मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रधान की गिरफ्तारी नहीं हो जाती। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed