{"_id":"5701816e4f1c1b572bc81188","slug":"obcs-dalits-will-struggle-to-get-the-right","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछड़ों, दलितों का हक दिलाने के लिए करेंगे संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछड़ों, दलितों का हक दिलाने के लिए करेंगे संघर्ष
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
Updated Mon, 04 Apr 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
बाबू सिंह कुशवाहा का स्वागत करते कार्यकर्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि जन अधिकार मंच पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के हित की लड़ाई के लिए संघर्ष करता रहेगा। सत्ता, शासन उन्हें भले ही परेशान करे लेकिन वह संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे।
वह रविवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में जन अधिकार मंच की ओर से आयोजित सभा में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। प्रदेश भर में जनसंपर्क यात्रा पर निकले पूर्व मंत्री जब सभा में पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस, सपा, भाजपा और बसपा सत्ता में आसीन हुई लेकिन प्रदेश का विकास अब भी नहीं हो सका। सभी दलों ने जनता को सिर्फ ठगने का काम की। सभा को संबोधित करने के बाद वह जंगीगंज स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पारसनाथ मौर्य की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किए। इस मौके पर हरिलाल मौर्य, शेषमणि, जयचंद, आशा देवी, सरोजा, रमाकांत मौर्य, आशीष कुशवाहा, इंद्रजीत मौर्य, राजेंद्र प्रसाद, अवधेश कुमार, दुर्गा प्रसाद, अरविंद कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।