फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   OBC emphasize togetherness

पिछड़ी जातियों की एकजुटता पर जोर

Mon, 17 Oct 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Mon, 17 Oct 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
 OBC emphasize togetherness
गोपीगंज के राष्ट्रीय इंटर कालेज में राष्ट्रीय विकास मोर्चा की महारैली का दीप प्रज्जवलन करते मुख्य अतिथि राष्ट्र्रीय निषाद संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनीबाएं से दूसरे।
राष्ट्रीय विकास मोर्चा की ओर से राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में रविवार को आयोजित महासम्मेलन में पिछड़ों, निषाद, और वंचित समाज की बदहाली के लिए सपा, बसपा, भाजपा और कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया गया। मुख्य अतिथि निषाद विकास संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी ने यूपी चुनाव से पूर्व निषाद समेत अन्य पिछड़ी जातियों को एकजुट होने का आह्वान किया गया। कहा कि मोर्चा अपने दम पर आगामी चुनाव में रिंग मास्टर की भूमिका में होगा। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यूपी  में 50 फीसदी आबादी होने के बाद भी समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी शून्य हो गई है। राष्ट्रीय विकास मोर्चा का गठन मान-सम्मान, हक अधिकार आरक्षण और राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए किया गया है। मोर्चा में कई सामाजिक संगठन,राजनीतिक पार्टियां शामिल हो चुकी हैं। मोर्चा के संयोजक प्रेमचंद बिंद ने कहा कि निषाद, अति पिछड़ा समाज के लोग जाग चुके हैं। राजनीतिक मोहरा बनकर 70 साल से भागते-भागत समाज के लोग थक चुके हैं। 70 वर्षों का हिसाब आगामी विधानसभा चुनाव में लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विकास मोर्चा में प्रगतिशील मानव समाज पार्टी, जय हिंद समाज पार्टी, जनवादी पार्टी सोशलिस्ट, राष्ट्रीय विकास मोर्चा क्रांति पार्टी, राष्ट्रीय समानता दल शामिल है। आज तक निषाद के वोट पर दूसरे लोग शासन करते हैं लेकिन इस बार किसी के झांसे में आने वाली नहीं है। इसके पूर्व मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्जवलित कर सम्मेलन का आगाज किया। महारैली की अध्यक्षता लालचंद विंद और संचालन ठाकुर प्रसाद ने किया। मुख्य रुप से नंदलाल निषाद, संजय चौहान, देवेंद्र सिंह लोधी, रुक्मिणी निषाद, मोतीलाल शास्त्री, चौधरी लौटन राम निषाद, शिव शंकर, जे एन मण्डल, महेंद्र, दिनेश कुमार शर्मा, प्रमोद कुमार मिश्रा, दुर्गा प्रसाद बिंद ने संबोधित किया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed