फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Nurtured by both nature and mother: Dr. Anjali

प्रकृति और मां दोनों से हमारा पालन-पोषण: डॉ. अंजलि

Wed, 15 Jul 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Nurtured by both nature and mother: Dr. Anjali
पुंज डिग्री कॉलेज परिसर में पौधरोपण करती डॉ अंजली सिंहऔर छात्र-छात्राएं। संवाद
एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को दयावंती पुंज डिग्री कॉलेज सीतामढ़ी में पौधरोपण हुआ।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजली सिंह ने कॉलेज परिसर में पौधे रोपी। इसके बाद कॉलेज के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधे रोपे। प्राचार्या डॉ. अंजली सिंह ने कहा कि प्रकृति और माता दोनों ही हमारा पालन-पोषण करती हैं।
विज्ञापन

’एक पौधा मां के नाम’लगाकर हम न सिर्फ अपनी धरती को हरा-भरा बना रहे हैं, बल्कि अपनी मां के प्रति सम्मान भी प्रकट कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से इन पौधों को लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा करने का भी संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed