{"_id":"58c30c834f1c1bc770dc47a4","slug":"number-two-injured-including-bus-owner","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंबर को लेकर मारपीट, बस मालिक समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंबर को लेकर मारपीट, बस मालिक समेत दो घायल
bhadohi hindi news
Updated Sat, 11 Mar 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी रूट पर बसों के नंबर को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार को मारपीट तक पहुंच गया। मारपीट में एक बस मालिक और उसका भाई घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
भदोही- वाराणसी मार्ग पर कई प्राइवेट बसें चलती हैं। चौरी बाजार और कपसेठी के बस मालिकों में चौरी बाजार में बस का नंबर लगाने के लिए अक्सर विवाद होता रहता है। कपसेठी के बस मालिक अवधेश और चौरी बाजार के निवासी योगेश मिश्रा के बीच बसों के नंबर को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। पिछले दिनों इसी को लेकर अवधेश के बस ड्राइवर और खलासी को मारपीट दिया गया था। शुक्रवार को यह मामला फिर भड़क गया। दो चारपाहिया वाहन से दर्जनभर लोगों ने चौरी बाजार में बस मालिक योगेश मिश्रा के घर पहुंचकर मारपीट शुरू कर दी। इसमें योगेश मिश्रा (40) घायल हो गए। भाई का बचाव करने आए मिथलेश (30) को भी मारपीट कर घायल कर दिया। बाहर से आए युवकों को मारपीट करते देखकर ग्रामीण उग्र हो गए। ग्रामीणों ने हमलावरों को दौड़ा लिया और भाग रहे हमलावर मनीष और राजेश को पकड़कर पिटाई की। ग्रामीणों ने दूसरे पक्ष की दो बसों को भी रोक दिया। सूचना मिलते ही चौरी थानाध्यक्ष फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सुशील सिंह ने बताया कि योगेश की तहरीर पर मनीष सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।