फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Now women, young entrepreneurs and exporters from Northeast will get a place in CEPC

Bhadohi News: सीईपीसी में अब महिला, युवा उद्यमी और पूर्वोत्तर के निर्यातकों को मिलेगी जगह

Wed, 18 Jun 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Now women, young entrepreneurs and exporters from Northeast will get a place in CEPC
भदोही। कालीन निर्यातक संवर्धन परिषद (सीईपीसी) की 18 सदस्यीय टीम में अब महिला, युवा और पूर्वोत्तर के निर्यातकों के अलावा एक्सपोर्ट हाउसेस को भी जगह मिलेगी। इसके अलावा अब किसी चेयरमैन को दो तिहाई बहुमत से अविश्वास प्रस्ताव लाकर हटाया जा सकेगा। सीईपीसी के नए बाइलाज में ये महत्वपूर्ण परिवर्तन किए गए हैं। नए बाइलाज को भारत सरकार ने स्वीकृति भी दे दी है। सीईपीसी आगामी दो से तीन महीने के भीतर नए बाइलाज के अनुसार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव करा सकती है। सीईपीसी के नए बाइलाज के अनुसार कोई चेयरमैन चार वर्ष के अंतराल पर ही पुन: उपाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकेगा। इसके अलावा सीईपीसी में अब उप्र कोटे से 9, शेष भारत कोटे से तीन और कश्मीर कोटे से दो प्रशासनिक सदस्य चुने जाएंगे। सीईपीसी में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को लेकर पहले की तरह 18 सदस्य ही होंगे, लेकिन उप्र और शेष भारत की एक-एक सीटें और कश्मीर कोटे की दो सीटें कम कर दूसरे क्षेत्रों से प्रतिनिधि चुने जाने की संस्तुति की गई है। नए बाइलाज के अनुसार सीईपीसी के प्रशासनिक समिति सदस्यों में अब निर्यातकों के अलावा एक महिला उद्यमी, एक सदस्य पूर्वोत्तर व पहाड़ी क्षेत्र से, एक सदस्य किसी ट्रेडिंग या एक्सपोर्ट हाऊस और एक सदस्य 40 वर्ष से कम उम्र का उद्यमी परिषद में भेजा जाएगा। अब कोई भी प्रशासनिक सदस्य लगातार दो बार ही निर्वाचित हो सकता है। इसके बाद दो वर्ष का गैप होना आवश्यक होगा।
विज्ञापन


25 लाख के सलाना निर्यात पर ही मतदान मिलेगा अधिकार
सीईपीसी का मतदाता बनना अब आसान नहीं होगा। अब कोई भी कालीन व्यवसायी परिषद का शुल्क देकर ही एसोसिएट सदस्य बन सकेगा। एसोसिएट सदस्य को मतदान का अधिकार नहीं होगा। एसोसिएट सदस्यों को सामान्य सदस्य का दर्जा, तब मिलेगा जब वह लगातार दो वर्ष तक एसोसिएट सदस्य रहेंगे। अंतिम दो वित्त वर्ष में उसने 25-25 लाख का निर्यात किया हो। इसके अलावा किसी एसोसिएट सदस्य लगातार तीन वर्ष तक सदस्यता बरकरार रखी हो और उसने तीनों वर्ष कम से कम ढाई-ढाई लाख का निर्यात किया हो तो उसे भी मताधिकार मिलेगा। इसी प्रकार से अब वही निर्यातक परिषद का चुनाव लड़ सकते हैं। जिन्होंने लगातार दो वित्त वर्ष में 50-50 लाख का निर्यात किया हो।
विज्ञापन




शीघ्र हो सकता है सीईपीसी उपाध्यक्ष का चुनाव
कालीन निर्यात संवर्धन परिषद के प्रशासनिक समिति के सदस्य असलम महबूब ने कहा कि मौजूदा चेयरमैन कुलदीप राज वाटल अंतरिम चेयरमैन हैं। ऐसे में अब नए बाईलाज के लागू होने के बाद सर्वप्रथम उपाध्यक्ष का चुनाव होगा, जो उपाध्यक्ष निर्वाचित होगा। उसे चेयरमैन की बागडौर सौंपी जाएगी। उपाध्यक्ष का चुनाव सीधे आम निर्यातक मतदाता ई-वोटिंग से करेंगे। चेयरमैन की बागडौर सौंपे जाने के बाद जैसे ही उपाध्यक्ष पद रिक्त होगा, तत्काल पुन: नए उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। चेयरमैन का कार्यकाल दो वर्ष का होगा और पुन: चार वर्ष के बाद ही पुन: चेयरमैन पद का चुनाव लड़ सकेगा। बताया कि आगामी 30 जून को भदोही में प्रशासनिक समिति की बैठक होने वाली है। इस बैठक में उपाध्यक्ष के चुनाव कराए जाने पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed