फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Now heart, kidney and liver will be checked in 100 bed hospital

Bhadohi News: सौ शय्या अस्पताल में हार्ट, किडनी, लीवर की अब होगी जांच

Thu, 10 Apr 2025 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Now heart, kidney and liver will be checked in 100 bed hospital
मुख्यालय मार्ग सरपतहां स्थित सौ शय्या अस्पताल में बुधवार को सांसद डॉ. विनोद बिंद ने जिले का पहला सीटी स्कैन मशीन का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी विशाल सिंह ने लैब का शुभांरभ किया। यह जिले का पहला 100 शय्या अस्पताल होगा। जहां हार्ट, किडनी, लीवर समेत 40 प्रकार की जांच होंगी।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि सौ शय्या में धीरे-धीरे स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होने लगा है। पहले डायलिसिस यूनिट, बर्न यूनिट और अब लैब और सीटी स्कैन का लाभ यहां आने वाले मरीजों को मिलेगा। सरकार की मंशा है कि हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचे। आयुष्मान कार्ड पर पांच लाख रुपये तक नि:शुल्क उपचार हो रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में अब लोगों को अस्पताल में लैब, सीटी स्कैन सहित तमाम सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इसके लिए उन्हें भटकने की जरुरत नहीं है। लैब में सीवीसी मशीन से खून संबंधित सारी जांच होंगी।
विज्ञापन

इसके अलावा बायो केमेस्ट्री एनलाइजर मशीन से लीवर, किडनी, हार्ट की जांच होगी। इसके अलावा यूरिन, यूरिक एसिड, एलएफटी, डीएलसी आदि जांच होगी। लैब कक्ष में सेंटी फ्यूज, फ्रीज, एसी आदि समेत विभिन्न मशीने लगाई गई। मौके पर सीडीओ डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, सीएमओ डॉ. एसके चक, सीएमएस डॉ. सुनील पासवान, डॉ. अजय तिवारी, डॉ. सुशील शुक्ला, डॉ. शैलेंद्र विक्रम, डॉ. रवि सहाय, विक्रांत यादव, एसबी सिंह यादव, जावेद अख्तर, आशुतोष पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed