फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Now children's food will be cooked in steel utensils

Bhadohi News: अब स्टील के बर्तनों में पकेगा बच्चों का भोजन

Fri, 01 Mar 2024 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Now children's food will be cooked in steel utensils
ज्ञानपुर। परिषदीय विद्यालयों में अब मध्याह्न भोजन स्टील के बर्तनों में खाना पकाया जाएगा। एल्यूमिनियम के बर्तनों में पके भोजन से होने वाले दुष्प्रभावों से बचने के लिए शासन ने यह कदम उठाया है। मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण की निदेशक के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग नए बर्तन खरीदने की कवायद में जुट गया है। जिले में 931 परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालय हैं। इसमें 885 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजित विद्यालय हैं। इसके अलावा 46 मान्यता प्राप्त विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बच्चों को दिया जाता है। एमडीएम के तहत बनने वाले खाता का प्रतिदिन मैन्यू निर्धारित है। उसके हिसाब से ही प्रतिदिन भोजन दिया जाता है। फिलहाल स्कूलों में मध्यान्ह भोजन पकाने में एल्यूमीनियम के बर्तन का प्रयोग किया जा रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक इस बर्तन में भोजन पकाने की अवधि एवं तापमान का ध्यान न रखने से लिचिंग का खतरा बढ़ जाता है, जो सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसलिए अब विद्यालयों में भोजन पकाने के लिए इनका कम से कम प्रयोग किया जाएगा और परिषदीय स्कूलों में स्टील के बर्तनों में खाना पकाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed