फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Now children will learn skill development along with studies

Bhadohi News: अब पढ़ाई संग कौशल विकास सीखेंगे बच्चे

Mon, 24 Jul 2023 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Now children will learn skill development along with studies
ज्ञानपुर। परिषदीय स्कूलों के बच्चे अब पढ़ाई में दक्ष होने के साथ ही आत्मनिर्भर भी बनेंगे। चीन और जापान की तरह उन्हें शुरूआत से ही व्यवसायिक शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए जिले के 17 विद्यालयों में कौशल विकास केंद्र खोले जाएंगे। इसमें पांच कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय और 12 पूर्व माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले में 892 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। जिसमें डेढ़ लाख बच्चे पंजीकृत हैं। अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों की तरह सरकारी स्कूलों की काया बदली जा रही है। आपरेशन कायाकल्प, कंपोजिट ग्रांट सहित अन्य मदों से विद्यालय में तमाम काम कराए जा रहे हैं। अब बच्चों में विभिन्न कौशल विकसित करने के उद्देश्य से जिले के 17 स्कूलों में अलग-अलग कौशल विकास केंद्र खोले जाएंगे। महानिदेशक शिक्षा का पत्र आने पर बेसिक शिक्षा विभाग स्कूलों की सूची तैयार करने में जुट गया है। इसमें पांच कस्तूरबा गांधी विद्यालय संग छह ब्लॉक के दो-दो पूर्व माध्यमिक विद्यालय को शामिल किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि कौशल विकास केंद्र खोलने के लिए पत्र आया है। जिसके लिए विद्यालय का चयन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed