फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Now Chief Minister's Model School will be built in Girdbadgaon

Bhadohi News: अब गिर्दबड़गांव में बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल

Thu, 29 May 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Now Chief Minister's Model School will be built in Girdbadgaon
संवाद न्यूज एजेंसी ज्ञानपुर। जिले में मुख्यमंत्री कंपोजिट मॉडल विद्यालय अब डायट की बजाए औराई के गिर्दबड़गांव में बनेगा। करीब 25 करोड़ की लागत से बनने वाले उक्त विद्यालय में प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई होगी। जमीन न मिलने के कारण इसे डायट से गिर्दबड़गांव भेजा गया है। यहां पढ़ने वाले बच्चों को आधुनिक लैब समेत अन्य सभी सुविधाएं मिलेंगी। तीन दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से इसका शिलान्यास कर दिया। जिले में वैसे तो 885 परिषदीय और 700 से अधिक कान्वेंट एवं निजी विद्यालय संचालित हैं। सरकारी विद्यालयों में लगातार सुविधाएं बढ़ रही हैं। निजी विद्यालयों से बेहतर शिक्षा देने के लिए अब मुख्यमंत्री कंपोजिट मॉडल विद्यालय बनाया जाएगा। पूर्व में इसके लिए डायट में जमीन चिह्नित की गई थी, लेकिन डायट में कई भवन निर्माण के कारण इसे यहां से हटाकर औराई के गिर्दबड़गांव में कर दिया गया है। मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण को लेकर जो योजना है, उसके अनुसार यहां प्री-प्राइमरी (बाल वाटिका) के साथ 12वीं तक की कक्षाएं संचालित की जाएंगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप छात्र-छात्राओं के समग्र विकास पर फोकस किया जाएगा। यहां छात्रों को यूपी बोर्ड पाठ्यक्रम पर आधारित विज्ञान, गणित, वाणिज्य एवं कला वर्ग में अध्ययन का अवसर मिलेगा। इन विद्यालयों में पूर्व से कार्यरत शिक्षकों में से उत्कृष्ट शिक्षकों की प्रमाणिकता आधारित तैनाती की जाएगी। योजना के अनुसार प्री-प्राइमरी, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी कक्षाओं के लिए अलग-अलग शैक्षणिक ब्लॉक निर्मित किए जाएंगे।
विज्ञापन


इस तरह की होगी सुविधाएं
ज्ञानपुर। विद्यालय भवन भूकंपरोधी निर्माण तकनीक, हरित ऊर्जा और ऊर्जा कुशल वास्तुकला के मानदंड पर आधारित होगा। विद्यालय में वर्ल्ड क्लास अवस्थापना सुविधाएं सुलभ कराई जाएंगी। इनमें प्रत्येक कक्षाकक्ष के लिए स्मार्ट क्लास, स्किल हब सेंटर, कक्षा एक से आठ के लिए कंपोजिट विज्ञान गणित प्रयोगशाला, कक्षा नौवीं से 12 के लिए रसायन, भौतिकी विज्ञान हेतु मॉड्यूलर प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब और लैंग्वेज लैब होंगे। कक्षा एक से 8 और कक्षा 9 से 12 के लिए अलग-अलग पुस्तकालय, खेल का मैदान और ओपन जिम के साथ मल्टीपल एक्टिविटी हॉल की सुविधा होगी। इसके साथ ही, सोलर पैनल एवं वर्षा जल संचयन इकाई की स्थापना, आरओ एंड यूवी वाटर प्लांट, मिड-डे-मील, किचन व डायनिंग हॉल, वॉशिंग एरिया, मल्टीपल हैंडवॉशिंग यूनिट की व्यवस्था होगी। शिक्षक और शिक्षिकाओं के लिए अलग-अलग स्टाफ रूम भी निर्मित किए जाने की योजना है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कंपोजिट मॉडल विद्यालय के लिए पूर्व में डायट परिसर में नौ एकड़ जमीन चिह्नित की गई, लेकिन डायट के कुछ भवन बनने के कारण इसे अब गिर्दबड़गांव में शिफ्ट किया गया है। इसके निर्माण पर करीब 25 करोड़ रूपये खर्च होंगे।- भूपेंद्र नारायण सिंह, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed