फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Notice will be issued to 115 schools for negligence in enrollment

नामांकन में लापरवाही पर 115 स्कूलों को जारी होगी नोटिस

Sun, 15 May 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Notice will be issued to 115 schools for negligence in enrollment
स्कूल चलो अभियान में उम्मीद से अधिक नामांकन कर सूबे में तीसरा स्थान हासिल करने वाले जिले में कई स्कूल उदासीन रहे। लापरवाही बरतने वाले ऐसे स्कूल के प्रधानाध्यापकों पर विभागीय सख्ती की तैयारी शुरू हो गई है। प्राथमिक में 100 और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 50 से कम नामांकन करने वाले हेडमास्टर को नोटिस भेजने के लिए बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल के कारण दो साल तक प्राइमरी शिक्षा बेपटरी रही। 2022-23 के सत्र में स्थिति सामान्य होने पर शासन की मंशा थी कि नए शिक्षा सत्र में सरकारी स्कूलों में अधिक बच्चों का दाखिला कराया जाए। जिसके लिए स्कूल चलो अभियान चलाया गया। खंड शिक्षा अधिकारी, शिक्षकों संग अलग-अलग संगठनों का सहयोग लिया गया। एक-एक गांव और बस्तियों में पहुंचकर शिक्षा से वंचित बच्चों को जोड़ने की महीने भर की मुहिम चली। सत्र के पहले महीने यानि 30 अप्रैल तक के आंकड़े विभाग के लिए सही रहे। 36 हजार के सापेक्ष 39 हजार बच्चों का प्रवेश कराकर भदोही ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, लेकिन कई स्कूलों ने नामांकन को लेकर लापरवाही बरती। विभागीय समीक्षा में पाया गया कि ज्यादातर विद्यालयों ने उम्मीद से अच्छा काम किया जबकि 100 से अधिक स्कूल के शिक्षकों ने उदासीनता बरती। 892 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालयों में 115 ऐसे प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय चिन्हित हुए जहां पर बच्चों के नामांकन की संख्या ठीक नहीं मिली। प्रभारी बीएसए रमाकांत सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि नामांकन में लापरवाही बरतने वाले हेडमास्टर को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण प्राप्त करें। किन कारणों से उनके यहां नामांकन कम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed