फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Notice to three clinics and medical for not giving records

अभिलेख न देने पर तीन क्लीनिक और मेडिकल को नोटिस

Fri, 16 Sep 2022 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Notice to three clinics and medical for not giving records
जिला चिकित्सालय के ब्लैड बैंक का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. संतोष चक दाएं। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर/दुर्गागंज। शासन-प्रशासन की सख्ती के बाद भी अवैध अस्पतालों और मेडिकल स्टोर का संचालन रुक नहीं रहा है। सीएमओ के निर्देश पर शुक्रवार को सीएचसी अधीक्षक दुर्गागंज के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने आधा दर्जन मेडिकल स्टोर और क्लीनिक की जांच की। इसमें तीन क्लीनिक और मेडिकल स्टोर अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। नोटिस जारी कर सोमवार तक कागजात प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज के अधीक्षक डॉ. अभिषेक नाग के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने दुर्गागंज बाजार सहित आसपास के छोटे बाजारों में चल रहे क्लीनिक और मेडिकल की जांच की। इस दौरान छोटेलाल क्लीनिक चौर चौराहा, दिव्यांश क्लीनिक बसवापुर चौराहा, सद्गुरु फार्मा क्लीनिक बसवापुर चौराहा कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। तीनों को नोटिस देते हुए सोमवार तक कागजात प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। ऐसा न करने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी। इस मौके पर डॉ. प्रवेश कुमार, डॉ. राजीव आदि रहे। बताते चलें कि अभी चार दिन पूर्व सीएमओ के निर्देश पर एक अवैध चिकित्सक के खिलाफ गोपीगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था जबकि दो अवैध क्लीनिक को बंद करने का नोटिस भी जारी हो चुका है। इसके बाद भी ग्रामीण अंचलो में अवैध क्लीनिक संचालन रूक नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed