फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Notice to the working organization in the case of interlocking worth 22 lakhs collapsed in two months

Bhadohi News: दो महीने में धंसी 22 लाख की इंटरलॉकिंग के मामले में कार्यदायी संस्था को नोटिस

Fri, 18 Jul 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Notice to the working organization in the case of interlocking worth 22 lakhs collapsed in two months
सुरियावां। नयागंज से नीमकौड़िया हनुमान मंदिर तक बनी इंटरलॉकिंग दो महीने में धंसने के मामले में कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन

मामले में ठेकेदार से जवाब मांगा गया है। वहीं, इंटरलॉकिंग के मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं। सुरियावां नगर पंचायत सुरियावां के नीमकौड़िया तालाब हनुमान मंदिर जाने वाले रास्ते के लिए 22 लाख रुपये जारी किए गए थे। नगर पंचायत द्वारा मंदिर पहुंचने वाले दो रास्ते दुबान बस्ती से मंदिर तक 80 मीटर 12 लाख की लागत और नयागंज से मंदिर तक 75 मीटर इंटरलॉकिंग 10 लाख की लागत से यू आकार में बनाया गया था।
नगर पंचायत की ओर से दोनों तरफ सड़क तो बना दी गई, लेकिन उसे जोड़ना भूल गई। दो महीने पहले ही बनी इंटरलॉकिंग सड़क के किनारे बनी बाउंड्री धरासायी होने लगी है। वहीं, नयागंज से मंदिर तक वाले मार्ग पर दो से तीन जगहों पर इंटरलॉकिंग धंसने लगी है।
विज्ञापन

दो महीने में धंसी इंटरलॉकिंग को लेकर अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में ‘’दो महीने में धंसने लगी 22 लाख से लगाई गई इंटरलॉकिंग’’ शीर्षक के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए नगर पंचायत प्रशासन ने कार्यदायी संस्था के ठेकेदार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ सुजीत कुमार ने बताया कि दो महीने में इंटरलाकिंग धंसने के मामले में कार्यदायी संस्था के ठेकेदार को नोटिस जारी की गई है। उसे दो दिन में सड़क ठीक कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं। वहीं, स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed