फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   notice to 74 principals for negligence

लापरवाही पर 74 प्रधानाचार्यों को नोटिस

Fri, 04 Mar 2022 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
notice to 74 principals for negligence
यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पूर्व ही विद्यार्थियों के प्रवेश में की गई गड़बड़ी सामने आने लगी है। परीक्षार्थियों की फोटो, दिव्यांगता प्रमाणपत्र शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड नहीं करने पर डीआईओएस एनएल गुप्ता ने बृहस्पतिवार को 74 प्रधानाचार्यों को तीसरी नोटिस जारी किया। चार मार्च तक अपलोड नहीं करने पर 350 से अधिक विद्यार्थियों को फर्जी मानते हुए विधिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

जिले में 36 राजकीय, 25 वित्तपोषित सहित कुल 183 माध्यमिक और इंटर कॉलेज हैं। मार्च में संभावित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। परीक्षा में 49 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। प्रवेश पत्र जारी करने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले में 350 से अधिक विद्यार्थियों की मिसिंग फोटो और दिव्यांग प्रमाणपत्र दोबारा वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया था। एक पखवाड़ा पूर्व से विभाग की सख्ती के बाद भी 74 माध्यमिक और इंटर कॉलेजों ने अपलोड नहीं किया। इस संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को बृहस्पतिवार को डीआईओएस कार्यालय की तरफ से तीसरा नोटिस जारी किया गया। जिसमें शिक्षा परिषद की तरफ से मिसिंग फोटो अपलोड नहीं करने पर नाराजगी जताई गई है। बोर्ड ने माना है कि ऐसे विद्यार्थियों का प्रवेश फर्जी है। चेतावनी दी गई है कि चार मार्च तक अपलोड नहीं करने पर उनका प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा और संबंधित विद्यार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक एनएल गुप्ता ने बताया कि 74 प्रधानाचार्यों ने लापरवाही बरती है। इसके लिए उन्हें नोटिस जारी कर चार मार्च तक मिसिंग फोटो और दिव्यांगता प्रमाणपत्र अपलोड कराने का मौका दिया है। निर्र्धारित तिथि तक अपलोड नहीं होने पर संबंधित विद्यार्थियों को फर्जी मान लिया जाएगा। बोर्ड उन्हें प्रवेश पत्र जारी नहीं करेगा। इस गड़बड़ी को लेकर विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed