{"_id":"5f5002338ebc3e532d6a6486","slug":"notice-issued-to-mla-vijay-mishra-and-family-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक विजय मिश्र और परिजनों को नोटिस जारी, असलहों के लाइसेंस निरस्तीकरण का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक विजय मिश्र और परिजनों को नोटिस जारी, असलहों के लाइसेंस निरस्तीकरण का मामला
Thu, 03 Sep 2020 02:06 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 03 Sep 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
विधायक विजय मिश्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहुबली विधायक विजय मिश्र और उनके परिजनों के नाम जारी असलहों के लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए बुधवार को जिला प्रशासन ने नोटिस जारी कर दिया है। इसके साथ ही इस प्रकरण की सुनवाई भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विधायक, उनकी पत्नी एमएलसी रामलली मिश्रा और पुत्र विष्णु मिश्रा पर दर्ज आपराधिक मामलों के मद्देनजर पुलिस ने मंगलवार को तीनों लोगों के नाम जारी सात असलहों के लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट जिलाधिकारी के पास भेजी थी। विधायक के नाम जारी दो, रामलली के तीन और विष्णु मिश्रा के नाम जारी दो असलहों के लाइसेंस को पुलिस ने संज्ञान में लिया है।
विज्ञापन
इस पर बुधवार को जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने नोटिस जारी कर दिया। उन्होंने कहा कि नोटिस जारी कर दिया गया है। अब आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। गौरतलब है कि रिश्तेदार कृष्णमोहन तिवारी के साथ संपत्ति विवाद में विधायक जेल में निरुद्ध हैं और पत्नी एवं बेटे की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन