फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Notice issued against 1.5 lakh electricity defaulters

डेढ़ लाख विद्युत बकाएदारों के खिलाफ नोटिस जारी

Wed, 24 Nov 2021 07:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Notice issued against 1.5 lakh electricity defaulters
ज्ञानपुर। शक्ति भवन की बहुप्रतीक्षित एकमुश्त समाधान योजना जिले में मात्र औपचारिकता तक सीमित रह जाने से 62 करोड़ की वसूली विद्युत विभाग के लिए आसमान नजर आने लगा है। योजना के 35वें दिन तक सिर्फ तीन करोड़ की वसूली होने पर सख्ती दिखाते हुए विभाग ने मंगलवार को डेढ़ लाख उपभोक्ताओं को नोटिस भेजा है। 30 नवंबर तक योजना का लाभ न उठाने पर कनेक्शन विच्छेदन समेत अन्य तरह की सख्ती संभव हो सकती है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक दो विद्युत वितरण खण्ड समेत 24 उपकेंद्रों से लगभग 1.55 लाख उपभोक्ता घरेलू और कामर्शियल कनेक्शन लेकर विद्युत का उपयोग कर रहे हैं। सरकारी, अर्ध सरकारी कार्यालय, राजकीय नलकूप, ग्रामीण/नगरीय समूह/एकल पेयजल योजनाएं, आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक पूर्व माध्यमिक विद्यालय हाईस्कूल, इंटर कालेज, डिग्री कालेज, अधिकारी-कर्मचारी, कांशीराम शहरी आवास, नगर पालिका, नगर पंचायत, पेट्रोलपंप, एलपीजी एजेंसी, ब्लाक, विकास भवन, सीडीपीओ कार्यालय, राजकीय आईटीआई, निजी क्षेत्र की मिनी आईटीआई, तहसील, जिला अस्पताल, डाकघर, कलेक्ट्रेट, उप संभागीय परिवहन, सीएचसी/पीएचसी में रोस्टर निर्धारित में आपूर्ति मिल रही है। उपयोग हुए विद्युत का बिल आने पर अदायगी लगभग 20 वर्ष से लटकी है। मासिक भार के साथ सरचार्ज बढ़ोत्तरी चली आ रही है। गांव-नगर के उपभोक्ताओं का भार 5 से 10 तो कामर्शियल भार 20 से 30 हजार भी जमा करना रेत में से पानी निकालने के बराबर है। सरकारी विभागों पर 60 से 70 लाख का बकाया प्रति माह बढ़ रहा है जो आज और कल में फंसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed