फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Nothing in the world is separate from God

Bhadohi News: संसार में कोई भी वस्तु भगवान से अलग नहीं

Mon, 06 Nov 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Nothing in the world is separate from God
सीतामढ़ी। वस्तु को भगवान को समर्पित कर जीव मुक्ति को प्राप्त होता है। जब जब धर्म पर विपदा आती है, तो उस विपदा को दूर करने के लिए भगवान का अवतार होता है। ये बातें कोनिया के भटगवां में श्रीराम कथा में चौथे दिन रविवार को काशी धर्मपीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी नारायणानन्द तीर्थ महाराज ने कहीं।
विज्ञापन

भगवान की अमृतमयी कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान विष्णु के दो भक्त जय और विजय श्रापित होकर हाथी व मगरमच्छ के रूप में धरती पर उत्पन्न हुए थे। गोवर्धन कथा का वर्णन किया। कहा कृष्ण ने ब्रजवासियों को मूसलधार वर्षा से बचाने के लिए सात दिन तक गोवर्धन पर्वत को अपनी सबसे छोटी उंगली पर उठाकर रखा और गोप-गोपिकाए उनकी छाया में सुखपूर्वक रहे। सातवें दिन भगवान ने गोवर्धन को नीचे रखा और हर वर्ष गोवर्धन पूजा करके अन्नकूट उत्सव मनाने की आज्ञा दी। तब से यह उत्सव अन्नकूट नाम से मनाया जाने लगा। संसार की कोई भी वस्तु भगवान से अलग नहीं है। शंकराचार्य ने बताया भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों के घरों से माखन चोरी की। इस घटना के पीछे भी आध्यात्मिक रहस्य है। दूध का सार तत्व माखन है। उन्होंने गोपियों के घर से केवल माखन चुराया अर्थात सार तत्व को ग्रहण किया और असार को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed