फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   assistants in Panchayat Raj Department left their jobs resigned Department is looking for employees

UP: पंचायत राज विभाग में 40 सहायकों ने छोड़ी नौकरी, इस्तीफा दिया और चलते बने; कर्मचारी खोज रहा डिपार्टमेंट

Sat, 14 Jun 2025 12:04 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 14 Jun 2025 12:04 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के पंचायत राज विभाग में सहायकों के 40 पद खाली हो गए हैं। विभाग अब नियुक्ति करने की कवायद में जुटा गया है। कर्मचारियों की कमी के कारण काम में काफी दिक्कतें आ रही हैं।

विज्ञापन
assistants in Panchayat Raj Department left their jobs resigned Department is looking for employees
पंचायत राज विभाग में पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Panchayat Raj Vibhag UP: पढ़े-लिखे युवाओं को पंचायत सहायक की नौकरी रास नहीं आ रही है। मात्र दो महीनों में ही 40 पंचायत सहायकों ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया। पंचायत सहायक के इस्तीफे से पंचायत भवन में होने वाले कामकाज प्रभावित होने लगे हैं। ग्राम पंचायतों के अनुरोध पर पंचायत राज विभाग नई नियुक्ति की कवायद में जुट गया है।

विज्ञापन


ग्राम पंचायतों को हाईटेक बनाने के लिए शासन ने पांच साल पूर्व हर गांव में लाखों रुपए खर्च कर पंचायत भवन का निर्माण कराया। ग्रामीणों को गांव में ही सभी सुविधाएं मिले, इसलिए पंचायत भवन को कामन सर्विस सेंटर के रूप में विकसित किया गया। 2022 में इसके लिए हर गांव में पंचायत सहायकों की नियुक्ति की गई।
विज्ञापन


भदोही जिले की 546 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक नियुक्त हुए। पहले तो नौकरी पाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया, लेकिन जैसे-जैसे काम बढ़ा तो उनकी परेशानी भी बढ़ने लगी। पांच से छह हजार के अल्प मानदेय, सचिव, ग्राम प्रधान, ब्लॉक एवं जिला स्तरीय अधिकारियों की डांट-फटकार और 10 से 12 घंटे की ड्यूटी से धीरे-धीरे सहायकों का मोह नौकरी से भंग होने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्नातक, परास्नातक, डिग्री धारक पंचायत सहायक नौकरी छोड़कर दूसरे स्थानों पर हाथ आजमाने लगे। सुरियावां ब्लॉक की 67 ग्राम पंचायतों में नरोत्तमपुर, खरगपुर और अर्जुनपुर में पंचायत सहायक नहीं है।

बीडीओ सुधाकर दुबे की माने तो काम न कर पाने वाले सहायक नौकरी छोड़ दिए। औराई में 125 गांव में सात पद रिक्त है। इससे जन्म मृत्यु और परिवार रजिस्टर, शौचालय सर्वेक्षण और रेट्रोफिटिंग, जन सेवा केंद्रों का संचालन फैमिली आईडी के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसी तरह भदोही में 10, डीघ में नौ, ज्ञानपुर में आठ और अभोली में तीन सहायक नौकरी छोड़ चुके हैं।

तीन साल में 130 सहायक छोड़ चुके नौकरी
2022 में ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की नियुक्ति हुई। पहले साल से पंचायत सहायकों के त्यागपत्र देने का सिलसिला रूक नहीं रहा है। 2023 में 47 ने नौकरी छोड़ी। 2024 में 43 ने त्यागपत्र दिया तो यह संख्या 90 तक पहुंच गई। अब 2025 में 40 के इस्तीफे से ग्राम पंचायतों में कामकाज प्रभावित होने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed