फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Not even a single home guard from the fishermen community is visible, that is why we are demanding reservation: Sanjay Nishad

मछुआ समाज का एक होमगार्ड भी दिखाई नहीं देता, इसलिए मांग रहे आरक्षण : संजय निषाद

Thu, 24 Apr 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Not even a single home guard from the fishermen community is visible, that is why we are demanding reservation: Sanjay Nishad
निषाद पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि आज मछुआ समाज का एक होमगार्ड भी दिखाई नहीं देता है। इसलिए हम केवट समाज को अनुसूचित जाति के तहत आरक्षण देने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

वह सांविधानिक अधिकार यात्रा के साथ बुधवार को भदोही पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा को चुनाव हारना होगा, तभी वो हमारी आरक्षण की मांग पूरा नहीं करेगी। मांग पूरा न होने के कारण ही निषाद समाज और हमारे कार्यकर्ता पिछले लोकसभा में उदासीन हो गए थे।
विज्ञापन

इसके चलते भाजपा यूपी में 43 लोकसभा सीटें हार गईं। उन्होंने अखिलेश यादव पर कोई टिप्पणी नहीं की।
कहा कि अखिलेश प्रदेश के सीएम रहे हैं और पिछड़ों के नेता हैं, इसलिए उन पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।
कहा कि यह यात्रा मछुआ समाज को आरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए लेकर निकाली गई है। उन्होंने कहा कि यात्रा को मछुआ समाज का समर्थन मिल रहा है। सरकार को आरक्षण के मुद्दे पर विचार करना चाहिए। कहा कि जब मछुआ समाज साथ आया तो 2019 और 2022 के चुनाव में भाजपा को जीत मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन 2024 में मांग पूरा न होने पर मछुआ समाज के लोग उदासीन हो गए। इससे भाजपा को प्रदेश में 43 सीटों का नुकसान हुआ।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने मछुआ समाज के हक को मारा है। इसलिए आज मछुआ समाज का एक होमगार्ड भी दिखाई नहीं देता। कहा कि भाजपा सरकार में विकास हो रहा है और अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ है।

भाजपा का एक बड़ा संगठन है और हमारा अलग संगठन हैं। हम अपने संगठन का विस्तार कर रहे हैं। इस दौरान उनके साथ निषाद पार्टी के ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed