फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Not even a quarter of PHC construction work was completed in one and a half years

Bhadohi News: डेढ़ वर्ष में एक चौथाई भी पूरा नहीं हुआ पीएचसी का निर्माण कार्य

Mon, 16 Oct 2023 12:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 12:11 PM IST
विज्ञापन
Not even a quarter of PHC construction work was completed in one and a half years
क्षेत्र के बसनी गांव में ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से लगभग 2,75,00000 रुपये की लागत से पीएचसी का निर्माण कराया जा रहा है। लगभग डेढ़ वर्ष से कच्छप गति से चल रहे निर्माण कार्य से अब तक चौथाई काम भी पूरा नहीं कराया जा सका है। इससे क्षेत्रीय लोगों ने नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन


क्षेत्र के बसनी में लगभग 2,75,00000 रुपये की लागत से 18 बेड का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण डेढ़ वर्षों से कराया जा रहा है। हाल ये है कि अभी तक सिर्फ नींव ही रखी जा सकी है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के लोगों के अथक प्रयास के बाद यहां पीएचसी का निर्माण मंजूर हुआ लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से कार्य की गति अत्यंत धीमी है। निर्माण मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में घटिया किस्म का मैटेरियल प्रयोग किए जा रहे हैं। अगर यह अस्पताल मानक के अनुरूप समय से बनकर तैयार हो जाता तो इसका लाभ क्षेत्र के एक दर्जन गांवों के गरीब परिवारों को मिलता। इस संबंध में सकलडीहा सीएचसी प्रभारी डॉ. एसके यादव ने बताया कि अस्पताल के निर्माण का कार्य हैंडओवर कर दिया गया है। संबंधित विभाग के जेई से बात कर जल्द ही निर्माण कार्य पूरे होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed