फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Not Boundriwal finished school affiliation

बाउंड्रीवाल नहीं तो समाप्त होगी मान्यता

Thu, 25 Dec 2014 01:45 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला Updated Thu, 25 Dec 2014 01:45 AM IST
विज्ञापन
Not Boundriwal finished school affiliation
ज्ञानपुर। पेशावर में पिछले दिनों स्कूल पर हुए आतंकी हमले पर गृह मंत्रालय के अलर्ट के बाद बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। इसमें स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर गहन मंथन किया गया।
विज्ञापन



  प्रभारी डीएम रमाशंकर यादव ने प्रधानाचार्यों को कई नसीहत दी। उन्होंने एक माह के अंदर बाउंड्रीवालविहीन विद्यालयों में बाउंड्रीवाल बनाने के लिए निर्देश दिया। कहा कि एक माह के अंदर बाउंड्रीवाल नहीं बने तो उनकी मान्यता समाप्त कराई जाएगी। सीसीटीवी कैमरा लगाने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन


 
श्री यादव ने कहा कि विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी होती है। प्रधानाचार्यों से कहा कि गेट पर आगंतुक रजिस्टर रखवाएं जिससे अभिभावक के अलावा कोई  बाहरी व्यक्ति न आ सके।  गेट
विज्ञापन
विज्ञापन

और प्रधानाचार्य कक्ष में अलार्म की सुविधा हो। जिससे किसी  अनहोनी के दौरान अलार्म से  सभी को सचेत कर दिया जाए। विद्यालय के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों का आईकार्ड  अवश्य बनाए जाए।

  इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक लल्लन प्रसाद यादव ने कहा कि माह में एक कार्यशाला आयोजित कर बच्चों को दुर्घटनाओं के दौरान बचने, बमबाजी एवं गोलीबारी के दौरान बचने के तौर तरीकों के बारे में बताएं। बच्चों में आत्मरक्षा के गुण पैदा करें। विद्यालय के अंदर एवं बाहर जिले के आला अफसरों, थानाध्यक्ष का नंबर जरूर रखें।


 कहीं से कोई भी गड़बड़ी सुनाई दे तो पुलिस को तुरंत सूचित करें। इस मौके पर डीआईओएस डा. ओम प्रकाश गुप्ता, प्रधानाचार्य वीएनजीआईसी शिवेंद्र प्रताप सिंह, इंद्रमणि मिश्रा, प्रेमचंद्र यादव, मौलाना मुख्तार रिजवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed