{"_id":"57ec26214f1c1b537c575c05","slug":"not-allowing-new-tradition-at-festivals","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्वों पर नई परंपरा की अनुमति नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्वों पर नई परंपरा की अनुमति नहीं
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Thu, 29 Sep 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
पीस कमेटी की बैठक में संबोधित करते डीएम सुरेश कुमार सिंह (बाएं से दूसरे)।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। नवरात्रि , दशहरा और मोहर्रम पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम सुरेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें एसडीएम, सीओ और थानाध्यक्षों को दिशा-निर्देश दिया गया। डीएम ने कहा कि पर्वों पर किसी भी नई परंपरा को अनुमति न दी जाए। प्रतिमाओं का विसर्जन तालाब और नहरों में ही होगा।
उन्होंने कहा कि विसर्जन और जुलूस मार्गों को विभागीय अधिकारी मरम्मत कराएं। जहां-जहां जर्जर तार लटके हैं उसे बिजली विभाग के अधिकारी सही कराएं या हटवा दें। दुर्गा प्रतिमा स्थापना/विसर्जन और मौहर्रम के जुलूस में कोई नई परंपरा की अनुमति न दी जाए। डीएम ने सभी एसडीएम और क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिया कि वह अपने इलाके के मेला समितियों के आयोजको के साथ बैठक कर व्यवस्था चाक चौबंद कर लें। अभियंता बिजली से कहा कि पर्वों पर शासन से निर्धारित रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति की जाए। सभी नगर पालिका और नगर पंचायता के अधिशासी अधिकारियों से कहा कि वह पर्वों पर साफ-सफाई बेहतर ढंग से करा लें। उन्होंने कहा कि त्यौहार पर कोई असामाजिक तत्व करते मिले तो सख्ती से निपटें। डीएम ने लोगों से आग्रह किया कि त्यौहारों को भाईचारा के साथ मनाएं। पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद भूषण पांडेय ने सभी सीओ और सओ को निर्देश दिया कि प्रतिमा विसर्जन और मोहर्रम जुलूस के रास्तो का सर्वे कर लें। आयोजको से मिलकर समाया का निदान पहले ही करा लें। इस मौके पर एडीएम हरिलाल यादव समेत कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।