फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Northern lane of Varanasi-Prayagraj highway closed for Kanwadis

Bhadohi News: कांवड़ियों के लिए वाराणसी-प्रयागराज हाईवे की उत्तरी लेन बंद

Sun, 21 Jul 2024 03:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Northern lane of Varanasi-Prayagraj highway closed for Kanwadis
ज्ञानपुर। कांवड़ यात्रा को लेकर शनिवार की रात 12 बजे के बाद नेशनल हाईवे की उत्तरी लेन पर यातायात बंद कर दिया गया। अब वाराणसी-प्रयागराज के बीच एक महीने तक दक्षिणी लेन से वाहनों का आवागमन होगा। वहीं, बोल बम के जयकारे लगाते कांवड़ियों के जत्थे भी हाईवे पर दिखने लगे हैं। इस साल सोमवार से सावन की शुरूआत हो रही है। हर साल सावन में वाराणसी-प्रयागराज हाईवे की उत्तरी लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर दी जाती है। इसलिए शनिवार की रात हाईवे के उत्तरी लेन बंद कर दी गई। इस दौरान जिला प्रशासन जिले के 43 किमी दायरों में कुल 35 कट प्वाइंट के साथ करीब दो दर्जन संपर्क मार्गों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। इसके अलावा जिलाधिकारी विशाल सिंह ने इस बार हाईवे के उत्तरी लेन पर विशेष इंतजाम किये जाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने औराई रोडवेज स्टेशन के साथ लालानगर टोल प्लाजा पर विशेष इंतजाम के साथ ही उत्तरी लेन के थानों पर 24 घंटे एबुलेंसों की तैनाती की है। इसके अलावा जगह-जगह शिविर लगाकरर कांवड़ियों को मदद पहुंचाई जाएगी। कांवड़ियों का जत्था शनिवार से ही हाईवे पर दिखना शुरू हो गया है। सावन के पहले सोमवार को बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए दूर-दूर से आने वाले कांवड़ियां हाईवे पर दिखना शुरू हो गए है। सोमवार को वे बाबा धाम में पहुंचकर देवो के देव महादेव का जलाभिषेक करेंगे। हाईवे के उत्तरी लेन के आरक्षित होने से वाराणसी-प्रयागराज हाईवे चलने वाले रोडवेज बसों के परिचालन काफी परेशानी आ सकती है। इसे देखते हुए कैंट रोडवेज परिवहन निगम जिला प्रशासन को पत्र लिखकर औराई और गोपीगंज के पास दो कट प्वाइंट पर अतिरिक्त पुलिस बल की मांग करेगा। जिससे यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रोडवेज बसों को नीचे सर्विसलेन पर उतारा जा सके। गौर करने वाली बात है कि औराई रोडवेज स्टेशन हाईवे के उत्तरी लेन पर ही है। यहां पर अप और डाउन करीब 130 बसों का स्टापेज होता है। जिससे देखते हुए यह काफी महत्वपूर्ण है। एआरएम ग्रामीण कैंट रोडवेज गौतम कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन से कट प्वाइंट पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने का अनुरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed