फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   No testing facility, no doctor, trauma center running in name only

Bhadohi News: न जांच की सुविधा न चिकित्सक, नाम का चल रहा ट्रॉमा सेंटर

Wed, 16 Apr 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
No testing facility, no doctor, trauma center running in name only
औराई। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर बने औराई ट्राॅमा सेंटर में चिकित्सकों की कमी और जांच की भी अच्छी व्यवस्था नहीं होने से गंभीर रुप से घायल मरीजों का ठीक से उपचार नहीं हो पा रहा । ट्रॉमा सेंटर में सीएचसी के चिकित्सकों के भरोसे चल रहा है। सीएचसी के ही चिकित्सकों की ट्राॅमा सेंटर में ड्यूटी लगाई गई जाती है।
विज्ञापन

हाईवे पर हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए जनपद की सीमा बाबूसराय और ऊंज के मध्य औराई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जनपद का इकलौता ट्राॅमा सेंटर बनाया गया। ट्रामा सेंटर में जो सुविधा होनी चाहिए, वह सुविधा आज तक नहीं हो पाई। स्थिति यह है कि ट्रामा सेंटर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से भी कम सुविधाएं हैं। अमर उजाला की टीम 12.10 पर सीएचसी का हाल जानने के लिए ट्राॅमा सेंटर पर पहुंची।
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर के भीतर तीन-चार लोग टहलते नजर आए। ट्रामा सेंटर होने के बाद भी यहां न तो अल्ट्रासाउंड मशीन लगी है। और न ही सीआर्म मशीन और सीटी स्कैन की व्यवस्था है। यह सब मशीनें ट्राॅमा सेंटर की पहली प्राथमिक वाली मशीनें हैं। हाईवे होने के कारण यह एक्सीडेंटल जोन है। इसके बाद भी यहां व्यवस्थाएं नाकाफी मिली। व्यवस्थाओं के नाम पर सिर्फ पत्राचार किया जा रहा है। कुल मिलाकर यह ट्राॅमा सेंटर मरहम पट्टी वाला ट्राॅमा सेंटर बनकर रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट:
बिना फिल्म निकालने वाली एक्सरे से मरीजों का उपचार:
ट्रामा सेंटर में सुविधाओं के विस्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां जिस एक्सरे मशीन से मरीजों का उपचार किया जाता है। उससे भी फिल्म बाहर नहीं आती है। डॉक्टर मशीन पर ही रिपोर्ट देखकर मरीजों को दवा देते हैं। यहां सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था नहीं है। सफाई भी अच्छी नहीं है।
जाना 375 की ओपीडी:
औराई सीएचसी पर रोजाना 350 से 375 ओपीडी होती है। यहां कुल 11 डॉक्टर तैनात हैं। अधीक्षक कृष्णा चंद दुबे ने बताया कि यहां महिला के तीन, बच्चों के दो, आर्थो के एक डॉक्टर हैं। सात वार्ड बॉय, 19 स्टाफ नर्स, एक बेहोशी के डॉक्टर हैं। परिसर में चार डॉक्टर के आवास बने हैं। चिकित्सक मौके पर मौजूद मिले। अधीक्षक ने बताया कि प्रदेश में आकांक्षात्मक ब्लॉक के औराई ब्लॉक पहले स्थान पर था।

वर्जन:
ट्राॅमा सेंटर का संचालन हाल ही में किया गया है। यहां पर सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। शासन को पत्राचार किया गया है। तैनात चिकित्सक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रुकते हैं। - डॉ. एसके चक, सीएमओ, भदोही।


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article