फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   No strictness...minors running on the roads with vehicles

Bhadohi News: सख्ती कहीं नहीं... नाबालिग सड़कों पर दौड़ रहे वाहन लेकर

Fri, 05 Jan 2024 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
No strictness...minors running on the roads with vehicles
ज्ञानपुर। नाबालिग को बाइक और कार की चाबी थमाने वाले अभिभावकों पर कार्रवाई हो सकती है। इसके बावजूद लोग किशोरों को वाहन थमा रहे हैं। शासन से सख्ती निर्देश के बाद जिले की पुलिस इस ओर से उदासीन बनी हुई है। हर महीने 30 से 40 ऐसे वाहनों का चालान होता है, जिसे नाबालिग चला रहे होते हैं। शुक्रवार को भी तमाम नाबालिग दुुपहिया लेकर फर्राटा भरते नजर आए।
विज्ञापन

सरकार सख्ती के बाद भी यातायात विभाग नियमों के उल्लंघन करने वालों पर रोक नहीं लगा पा रहा है। बिना हेलमेट और बगैर सीटबेल्ट लगाए वाहन चलाने वालों की तादाद कम नहीं हुई हैं। नाबालिग भी तेज गति से वाहन चलाते दिख जाते हैं। खासकर बाइक सवार किशोरों की संख्या अधिक होती है। बुधवार को शासन की ओर से आदेश जारी किया गया। इसमें नाबालिगों के वाहन चलाने पर उनके अभिभावकों को तीन साल तक की जेल और 25 हजार रुपये जुर्माना लगाने का प्रावधान किया गया है। इस आशय का पत्र माध्यमिक विभागों में भी भेजा गया है।
विज्ञापन

नियम का सख्ती से अनुपालन कराने के साथ-साथ विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाने हो कहा गया है। शुक्रवार को सड़कों पर तमाम किशोर बाइक दौड़ाते दिखे। ज्ञानपुर, भदोही, सुरियावां, गोपीगंज, चौरी जैसे बाजारों में किशोर बाइक दौड़ाते दिखे। उनमें से कई तो बिना हेलमेट लगाए और तीन-तीन सवारी बैठकर चल रहे थे। जिला विद्यालय निरीक्षक विकायल भारती ने बताया कि अभी पत्र नहीं आया है लेकिन पत्र आते ही सभी विद्यालयों में इसका अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। बच्चों को नियमों की जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed