फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   No need to get wool from abroad now: Siddharth Nath

अब ऊन विदेशों से मंगाने की जरूरत नहीं: सिद्धार्थ नाथ

Thu, 31 Dec 2020 06:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
No need to get wool from abroad now: Siddharth Nath
ज्ञानपुर। सुक्ष्म, लघु, मध्यम उद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि कालीन कारोबार के लिए अब निर्यातकों को ऊन के लिए न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया जैसे देशों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी। प्रयागराज में ऊन निर्माण के लिए पांच लाख भेड़ों के पालन के लिए दो सेंटर बनाए जा रहे हैं। एक साल के अंदर निर्यातकों को अच्छी क्वालिटी के ऊन यहीं से मिलने शुरू हो जाएंगे। कहा कि कालीन कारोबार के मद्देनजर भदोही में एक फाइव स्टार होटल बनाने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन

वह बृहस्पतिवार को एक्सपो मार्ट में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के वोकल फार लोकल मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार काम कर रही है। हाथ के हुनरमंदों के घर तक बाजार लाने का प्रयास किया जा रहा है, एक्सपो मार्ट उसी की एक कड़ी है। उन्होंने कहा कि एक्सपो मार्ट के समीप ही एक फाइव स्टार होटल बनाने का प्रस्ताव है। इस पर काम किया जा रहा है। इससे यहां आने वाले आयातकों को सहूलियत मिलेगी। आत्मनिर्भर भारत की मुहिम को मुख्यमंत्री तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। एक जिला एक उत्पाद के तहत भदोही, मिर्जापुर समेत सभी जिलों की ब्रांडिंग हो रही है। इस बार की दीवाली में चीन से दीये नहीं आए। भदोही के लोगों ने यहीं के मिट्टी से बने दीये जलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed