फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   No gate, no vote, villagers protested

Bhadohi News: फाटक नहीं तो वोट नहीं, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 16 Mar 2024 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
No gate, no vote, villagers protested
दुर्गागंज। वाराणसी-जंघई रेलवे प्रखंड के सराय कंसराय रेलवे स्टेशन फाटक विहिन है। शुक्रवार को स्टेशन पर फाटक बनाने की मांग को लेकर आधे दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि फाटक नहीं तो वोट नहीं, फाटक विहीन रेलवे स्टेशन पर 24 घंटा ट्रेनों का आवागमन होता है। इससे हादसा का डर हमेशा ग्रामीणों में बना रहता है। हरिपुर, भौथर, अर्जुनपुर सहित विभिन्न गांव के रहवासियों ने प्रदर्शन कर नाराजागी व्यक्ति की। फाटक न होने से ग्रामीणों को पांच किलो मीटर की दूरी 20 किलो मीटर में तय करनी पड़ती है। थाना दुर्गागंज व ब्लॉक कार्यालय अभोली रेलवे लाइन के दक्षिण तरफ है, जबकि ग्रामिणों का निवास उत्तर की ओर है। ब्लॉक, थाना पर जाने के लिए उन्हें 20 किमी का चक्कर लगाना पड़ता है। नंदलाल मिश्रा ने बताया कि रेलवे फाटक या तो अंडर पास बनाया जाए। इस संबंध में रेल मंत्रालय, सूबे के मुखिया, जनपद के सांसद, डीआरएम को लिखित पत्रक दिया जा चुका है। लेकिन कहीं से सकारात्मक जवाब नही मिला। आशीष दुबे ने कहा कि रेलवे लाइन उस पार किसानें का खेत है। गांव की कनेक्टिविटी के लिए फाटक बनाना जरुरी है, नहीं तो एक दिन बड़ा हादसा हो सकता है। गांव में एंबुलेंस को पहुचंने में भी समय लगता है। प्रदर्शनकारियों में सूबेदार चौहान, अवधेश शुक्ला, विनय यादव, कृपा शंकर तिवारी, राकेश गौतम, राजाराम उपाध्याय, विनोद दुबे, जयशंकर पांडेय, विवेकानंद तिवारी, बीरु उपाध्यक्ष, राजकुमार यादव, पहटू यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed