फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Nishad Party will complete the journey of Delhi with public power: Dr. Sanjay

जन ताकत से दिल्ली का सफर पूरा करेगी निषाद पार्टी:डा.संजय

Fri, 21 Oct 2022 08:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
Nishad Party will complete the journey of Delhi with public power: Dr. Sanjay
गोपीगंज में कैबि नेट मंत्री डा.संजय निषाद का स्वागत करते विधायक विपुल दुबे, प्रह्लादास गुप्ता। स? - फोटो : BHADOHI
गोपीगंज। जन-जन की ताकत और संघर्ष से निषाद पार्टी दिल्ली तक का सफ पूरा करेगी। उक्त बातें बृहस्पतिवार को सोनभद्र से कौशांबी जाते समय मत्स्य कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने गोपीगंज में अपने स्वागत के दौरान कही। मिर्जापुर रोड स्थित एक लान में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गठबंधन में केंद्र की भाजपा सरकार ने पार्टी के बढ़ते जनाधार को देखते हुए कैबिनेट मंत्री का दर्जा देकर निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है। कहा कि पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं को किसी तरह की समस्या है तो वह उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं। अधिकारी समाज से संबंधित समस्याओं का त्वरित निदान कराएं। समस्याएं लंबित रखने की आदत अब छोड़ दें। पार्टी का बढ़ता जनाधार ही कांग्रेस, सपा, बसपा को जमीन दिखा चुकी है। कैबिनेट मंत्री का नगर पालिका अध्यक्ष प्रह्लादास गुप्ता, ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे, मनोज मिश्रा, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता ने गदा भेंट कर स्वागत किया। मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष राधेश्याम निषाद, डॉ.एस.लाल केवट, अखिलेश्वर प्रताप सिंह, जगधर केवट, अखिलेश सिंह आदि रहे। एडीएम एसके मिश्रा, एसडीएम एके पांडेय पुलिस बल के साथ सुरक्षा की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed