फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Nirjala fast for 36 hours after eating Bakheer, will give first Arghya today

बखीर खाकर 36 घंटे का किया निर्जला व्रत, आज देंगी पहला अर्घ्य

Tue, 09 Nov 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Nirjala fast for 36 hours after eating Bakheer, will give first Arghya today
ज्ञानपुर। सूर्योपासना के महापर्व डाला छठ के चार दिनी पर्व में मंगलवार को व्रती महिलाओं ने खरना किया। इस दौरान महिलाओं ने पूरी पवित्रता के साथ गुड़ से खीर बनाया और ग्रहण किया। बखीर खाकर 36 घंटे का निर्जला व्रत की शुरूआत हो गई। बुधवार की शाम को छठ घाटों के किनारे अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। जबकि अगले दिन यानी बृहस्पतिवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन होगा।
विज्ञापन

छठ पर्व को लेकर जिले के विभिन्न इलाकों में काफी चहल-पहल रही। शहर में महिला-पुरुष सबकी भीड़ रही। पर्व पर जिन सामानों की जरूरत पड़ती है उनकी कमी होने पर लोग पहुंचे और बाजार से खरीदारी किए। उधर, सोमवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुए चार दिवसीय इस पर्व के दूसरे दिन मंगलवार को महिलाएं शुद्धता के साथ अपने-अपने घरों में प्रसाद बनाने में जुटी रहीं। पुरुष वर्ग दउरा सजाने में जुटा नजर आया। कोई ईख तो कोई अन्य फलों की डलिया सजाने में व्यस्त नजर आया। ज्ञानपुर शहर में पूरे दिन चहल-पहल रही। शाम होने पर ज्ञान सरोवर में घाट पर पहुंची महिलाओं ने वेदी पूजन किया और केले के पत्ते पर बखीर का प्रसाद चढ़ाया। दीपक भी जलाया और 36 घंटे के व्रत का शुभारंभ भी कर दिया। अब बुधवार को दिन भर और रात भर व्रत रहेंगी।
विज्ञापन

पर्व पर बढ़ी मांग तो बढ़ गए दाम
ज्ञानपुर। छठ पर्व पर सबसे ज्यादा फल प्रसाद स्वरूप चढ़ाया जाता है। इस लिए फलों की डिमांड बढ़ जाती है। ज्ञानपुर, गोपीगंज सहित अन्य बाजारों में मंगलवार को काफी संख्या में खरीदार पहुंचे। भीड़ को देखते हुए दुकानदारों ने कुछ रेट भी बढ़ा दिया। 80 रुपये बिकने वाला सेब 100 रुपये तक मिला। इसी तरह 40 वाला केला 50 रुपये दर्जन रहा। कंदा जो 25-30 रुपये था वह 30 और कच्चा सिंघाड़ा 50 से 60 रुपये तक बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
कहीं सजे छठ घाट तो कहीं अभी भी गंदगी
छठ पर्व को लेकर ज्यादातर छठ घाटों को सजा दिया गया है। वहां साफ-सफाई कराकर सभी व्यवस्थाएं करा दी गई हैं। ग्राम पंचायत प्रशासन व कुछ सामाजिक कार्यकर्ता बुधवार की शाम को जनरेटर आदि की व्यवस्था के लिए लगे हैं। सीतामढ़ी स्थित गंगा घाट पर मंगलवार को भी साफ-सफाई की गई। वहीं सुरियावां क्षेत्र के बावन बीघा तालाब के घाट पर सीढ़ियों की सफाई तो कर दी गई है, लेकिन पास की गंदगी को साफ नहीं किया गया है। ऐसे में व्रती महिलाओं व उनके परिवारीजनों को दिक्कत हो सकती है।

------------------
एसपी ने लिया छठ घाट का जायजा
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने छठ घाट का मंगलवार की शाम को जायजा लिया। वहां की व्यवस्थाओं को देखे। कहा कि बुधवार को घाट के आस-पास व घाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। जाम की स्थिति न बने, व्रती महिलाओं को किसी तरह की कोई समस्या न होने पाए इसके लिए पुलिस के अतिरिक्त जवान लगाए जाएंगे। उधर, याताया प्रभारी शशिकांत यादव ने बताया कि यदि भीड़ बढ़ेगी तो ज्ञानपुर में दुर्गागंज तिराहे से ऑटो को नगर में प्रवेश करने से रोक दिया जाएगा। उधर, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शीतल पाल तिराहे से वाहनों को रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed