फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Nine-year-old girl molested, accused of rape

Bhadohi News: नौ साल की बालिका से छेड़खानी, दुष्कर्म का आरोप

Wed, 30 Apr 2025 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Nine-year-old girl molested, accused of rape
औराई। कोतवाली क्षेत्र के एक नगर में रविवार को नौ साल की बालिका के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया। ट्यूशन से लौट रही बालिका से आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

चौकी पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की तो परिजन औराई कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने छेड़खानी और पाक्सो में मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता ने दुष्कर्म का आरोप लगाया तो पुलिस के हाथ पांव फूल गए। पुलिस ने मेडिकल के लिए सीएचसी गोपीगंज भेजा। जहां अभी तक मेडिकल रिपोर्ट नहीं आई है। बालिका की मां ने बताया कि उसकी बेटी नगर के एक शिक्षण संस्थान में कक्षा दो की छात्रा है। रविवार को वह सुबह नौ बजे घर से गई।
विज्ञापन

उसे दोपहर 12 बजे तक आ जाना चाहिए था लेकिन वह तीन बजे आई तो देखा कि उसके कपड़े फटे थे, पैरों की अंगुली झुलसी थी, कंधे पर दांत के निशान थे। उसकी बेटी डरी सहमी थी। उसने बताया कि वह घर लौट रही थी तो लुट्टुर नामक व्यक्ति उसे पकड़कर अपने घर में ले गया और दुष्कर्म किया। यह सुनते ही वह उसे लेकर पुलिस चौकी और थाने गई तो पुलिस ने मामले में आनाकानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद औराई कोतवाली में जाने पर पुलिस ने छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। अभी मेडिकल रिपोर्ट नहीं आई है। बालिका दुष्कर्म की बात कह रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed