भदोही में नौ साल का बालक मिला कोरोना पॉजिटिव, परिवार के 16 लोगों की जांच में सामने आई जानकारी
- एक परिजन की मुंबई में कोरोना से हो चुकी है मौत
- परिवार के अन्य 16 लोगों की जांच रिपोर्ट का है इंतजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही जिले में शुक्रवार को कोरोना का एक और पॉजिटिव मरीज मिल गया। रमईपुर गांव के एक ही कुनबे के जिन 16 लोगों का स्वैब जांच के लिए गया था, उनमें से नौ साल का बालक पॉजिटिव मिला है। इसके साथ ही अब तक जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने वाले मरीजों की संख्या चार हो गई है। हालांकि बिहार के कटिहार का पहला मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुका है।
कोरोना महामारी के कारण देश डेढ़ माह से लॉकडाउन है। जिले में पहला पॉजिटिव केस दो अप्रैल को मिला था। दूसरा पॉजिटिव औराई के कलूटपुर का निवासी है, जिसे मिर्जापुर स्थित मंडलीय अस्पताल में रखा गया है, जबकि तीसरा मरीज जिले के सेमराध में मिला था।
जिले में प्रवासियों की बढ़ती संख्या के बीच तीन दिन पूर्व रमईपुर से एक ही परिवार के 16 लोगों को आइसोलेट किया गया था। परिवार के एक सदस्य की मुंबई में कोरोना से मौत होने के बाद उनका दाह संस्कार कर सभी लोग गांव आए थे।
सभी के स्वैब को जांच के लिए भेज गया था। शुक्रवार को नौ वर्ष के एक बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी अन्य की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने इसकी पुष्टि की। कहा कि गांव में चिकित्सकीय सतर्कता बरती जा रही है।