फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Nine year old boy found corona positive in Bhadohi

भदोही में नौ साल का बालक मिला कोरोना पॉजिटिव, परिवार के 16 लोगों की जांच में सामने आई जानकारी 

Fri, 15 May 2020 12:56 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 15 May 2020 12:56 PM IST
सार

  • एक परिजन की मुंबई में कोरोना से हो चुकी है मौत
  • परिवार के अन्य 16 लोगों की जांच रिपोर्ट का है इंतजार

विज्ञापन
Nine year old boy found corona positive in Bhadohi
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भदोही जिले में शुक्रवार को कोरोना का एक और पॉजिटिव मरीज मिल गया। रमईपुर गांव के एक ही कुनबे के जिन 16 लोगों का स्वैब जांच के लिए गया था, उनमें से नौ साल का बालक पॉजिटिव मिला है। इसके साथ ही अब तक जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने वाले मरीजों की संख्या चार हो गई है। हालांकि बिहार के कटिहार का पहला मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुका है।

विज्ञापन


कोरोना महामारी के कारण देश डेढ़ माह से लॉकडाउन है। जिले में पहला पॉजिटिव केस दो अप्रैल को मिला था। दूसरा पॉजिटिव औराई के कलूटपुर का निवासी है, जिसे मिर्जापुर स्थित मंडलीय अस्पताल में रखा गया है, जबकि तीसरा मरीज जिले के सेमराध में मिला था।
विज्ञापन

 

Nine year old boy found corona positive in Bhadohi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

जिले में प्रवासियों की बढ़ती संख्या के बीच तीन दिन पूर्व रमईपुर से एक ही परिवार के 16 लोगों को आइसोलेट किया गया था। परिवार के एक सदस्य की मुंबई में कोरोना से मौत होने के बाद उनका दाह संस्कार कर सभी लोग गांव आए थे।

सभी के स्वैब को जांच के लिए भेज गया था। शुक्रवार को नौ वर्ष के एक बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी अन्य की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने इसकी पुष्टि की। कहा कि गांव में चिकित्सकीय सतर्कता बरती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed