फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Night temperature dropped by two degrees

Bhadohi News: रात का तापमान दो डिग्री तक लुढ़का

Sat, 15 Feb 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Night temperature dropped by two degrees
पछुआ हवाओं ने ठंड फिर से बढ़ा दी है। दिन का तापमान जहां आधा डिग्री तक बढ़ा वहीं रात का तापमान दो डिग्री तक लुढ़कने से गलन बढ़ गई है। बीते दो दिनों से मौसम में हुए बदलाव के बाद लोग ठंड से सतर्क नजर आए।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज हर रोज बदल रहा है। पखवारे भर से आसमान साफ है। इससे दिन में लोगों को ठंड नहीं महसूस हो रही है लेकिन शाम और सुबह पछुआं हवाओं के कारण गलन बना हुआ है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार के सापेक्ष शुक्रवार को अधिकतम तापमान में आधा डिग्री की बढ़ोतरी और न्यूनतम में दो डिग्री गिरावट दर्ज की गई।
देर रात तक सर्द हवाएं लोगों को कंपकंपाती रहीं। ग्रामीण अंचलों में लोगों ने अलाव का सहारा लिया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री और न्यूनतम 12.7 से लुढ़ककर 10.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवा की गति 23 किमी प्रति घंटा रही। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि 16 फरवरी तक पछुआ हवाएं चलती रहेंगी। इसके बाद तापमान में वृद्धि होगा। उन्होंने बताया कि गेहूं की फसल के लिए यह मौसम सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed