{"_id":"65264205e4b4cf4aa7079b73","slug":"nia-raids-early-morning-raid-by-nia-in-up-s-bhadohi-created-panic-investigation-of-shoaib-alam-s-house-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIA Raids: भदोही में एनआईए की छापेमारी, धार्मिक पत्रिका व रसीद ले गई टीम; मौलाना शोएब के खिलाफ कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NIA Raids: भदोही में एनआईए की छापेमारी, धार्मिक पत्रिका व रसीद ले गई टीम; मौलाना शोएब के खिलाफ कार्रवाई
Wed, 11 Oct 2023 12:16 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:16 PM IST
सार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम कोतवाली पुलिस के साथ सुबह 5.30 बजे के करीब भदोही कोतवाली के मामदेवपुर गांव की बंधवा नई बस्ती में पहुंची। ट्रैवेल एजेंसी संचालक मौलाना शोएब आलम नदवी के घर पर पुलिस ने लगभग चार घंटे तक उससे पूछताछ की और पूरे घर की तलाशी ली।
विज्ञापन
NIA Raids: यूपी के भदोही में सुबह-सुबह एनआईए की छापेमारी से हड़कंप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के भदोही में एनआईए की छापेमारी हुई। कोतवाली क्षेत्र के मामदेवपुर गांव में बुधवार की अल सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने छापा मारा। गांव में पहुंची एनआईए की टीम ने ट्रैवेल एजेंसी संचालक मौलाना शोएब आलम के घर पर पहुंची। शोएब कट्टरपंथी
विज्ञापन
प्रतिबंधित संगठन पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआई) का पूर्व सदस्य बताया जा रहा है। टीम उसके घर से धार्मिक पत्रिका, मोबाइल व एक पुरानी रसीद बरामद कर ले गई है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम कोतवाली पुलिस के साथ सुबह साढ़े पांच बजे के करीब भदोही कोतवाली के मामदेवपुर गांव की बंधवा नई बस्ती में पहुंची। ट्रैवेल एजेंसी संचालक मौलाना शोएब आलम नदवी के घर पर पुलिस ने लगभग चार घंटे तक उससे पूछताछ की और पूरे घर की तलाशी ली। इस दौरान घर से दो धार्मिक पत्रिकाएं, एक मोबाइल, जिसमें दो सिम लगा हुआ है और एक रसीद बरामद कर उसे अपने साथ ले गई। छापेमारी के बाद शोएब आलम ने बताया कि जब टीम पहुंची तो वह सोए हुए थे। उनके बेटे ने दरवाजा खोला। पुलिस के साथ पहुंची टीम ने उनसे पूछताछ की और पूरे घर की तलाशी लेने की बात कही। शोएब के अनुसार टीम ने उनके घर से जो पत्रिका ले गई है। उसका नाम वहदत है। वहीं जो रसीद लेकर गए हैं। वह एक ताहा ट्रस्ट नाम की रसीद है। 2018 के बाद उसमें एक भी रसीद चंदे के नाम पर नहीं काटे गए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि जांच एजेंसी को जो भी इनपुट्स मिले थे। उसी आधार पर जांच करने पहुंची थी। जिले की पुलिस ने उनका सहयोग किया है। टीम ने क्या कार्रवाई की है और क्यों किया है। इसको राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखकर शेयर नहीं किया जा सकता है। आगे भी अगर कोई भी जांच एजेंसी जिले में पहुंचती है तो पुलिस ने उनका पूरा सहयोग करेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- PDDU Nagar: दधिबल सिंह को आईयूसीटीई बीएचयू में मिला नौकरी का ऑफर, आंखों में आंसू और जुबां से निकले ये शब्द
बता दें कि बुधवार को पीएफआई से जुड़े अन्य संगठनों के ठिकानों पर एनआईए ने यूपी में कई जगह छापा मारा है। लखनऊ में मदेगंज के बड़ी पकरिया इलाके में एक ही मोहल्ले के तीन घरों में एनआईए ने जांच की। बुधवार सुबह पांच बजे से एनआईए की टीम पैरा मिलट्री फोर्स और महिला पुलिसकर्मियों के साथ छापेमारी कर रही है। भदोही के अलावा लखनऊ, बाराबंकी, बहराइच, सीतापुर और हरदोई में भी छापा मारने की सूचना है। सीतापुर जिले की महमूदाबाद तहसील में एनआईए ने बुधवार सुबह छापेमारी की है। दो गाड़ियों से बुधवार सुबह पहुंचे अधिकारी पीएफआई से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रहे हैं।