{"_id":"6ac4008001e1c26c3606ab06","slug":"nhm-employees-registered-their-protest-by-wearing-black-armbands-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-149600-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: काली पट्टी बांधकर एनएचएम कर्मचारियों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: काली पट्टी बांधकर एनएचएम कर्मचारियों ने जताया विरोध
विज्ञापन
भानीपुर सीएचसी पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते एनएचएम कर्मी। स्रोत स्वास्थ्य विभाग
दुर्गागंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानीपुर समेत जिले भर में सोमवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर कर कार्य करते हुए सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। एनएचएम संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मयंक सिंह के आवह्न पर जिलाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारियों ने विरोध जताया।
कहा कि एनएचएम कर्मियों की प्रमुख मांग समान कार्य के लिए समान वेतन और समान सुविधाएं देने की है। इन मांगों को लेकर कई बार अधिकारियों के माध्यम से शासन को पत्र भेजा जा चुका है। लेकिन समस्या जस की तस बनी है। अब तक कोई ठोस कदम सरकार की तरफ से नहीं उठाया गया है। वीरेंद्र ने बताया कि लंबे समय से मांगों की अनदेखी किए जाने के कारण उन्हें सांकेतिक रूप से विरोध करना पड़ा रहा है।
जिलाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि सरकार और अधिकारियों से कई बार मांगों के समाधान की अपेक्षा की गई, लेकिन अभी तक सकारात्मक पहल नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। तो एनएचएम कर्मचारी इको गार्डन में धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। डॉ विजेंद्र कुमार यादव, अनुज प्रताप सिंह, शिव कुमार सिंह, राकेश कुमार, महेश कुमार, प्रतिभा और कावेरी सिंह आदि ने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया।