{"_id":"5fba56378ebc3e8cba6c4b0d","slug":"never-disrespect-cows-dm-bhadohi-news-vns559426825","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायों का अनादर कभी न करें : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायों का अनादर कभी न करें : डीएम
विज्ञापन
पिपरिस गोशाला में गोपाष्टमी पर गाय को माला पहनाते जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद।
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। गोपाष्टमी पर डीएम राजेंद्र प्रसाद और एसपी रामबदन सिंह ने रविवार को गोशाला पिपरिस में गौ पूजन कर दान सेवा का आह्वान किया। अधिकारी द्वय ने कहा कि गायों का अनादर कभी न करें।
डीएम ने कहा कि गौ संरक्षण के लिए जिले में लाखों रुपये से बने अस्थायी और स्थायी गौशालाओं में संरक्षित होने वाले बेजुबानों को निजी पशुओं की तरह सेवाभाव करने से सरकार की मंशा पूरी होगी बल्कि गो सेवा का महत्व भी लोगों को मिलेगा। गोशाला संचालकों को निर्देश दिया कि रखरखाव के साथ ही इलाज, पेयजल, स्वच्छता, ठंड के मौसम में बचाव और सरकार की ओर से मिल रही सुविधाओं में किसी तरह की लापरवाही न की जाए। इसी क्रम में ब्लॉक डीघ, भदोही, औराई, अभोली, सुरियावां, ज्ञानपुर में चल रहे गोशालाओं में पशु चिकित्सक, ग्राम प्रधानों ने गौ पूजन किया। इस मौके पर सीवीओ डा.जेडी सिंह, डा. शशांक शेखर, आशीष शुक्ला, सर्वेश यादव, मनोज कुमार आदि रहे।
औराई संवाददाता के अनुसार, रविवार को औराई चीनी मिल परिसर में बने अस्थायी गौशाला में रह रहे सैकड़ों की संख्या में गोवंश का ग्राम प्रधान चंद्रकांत शुक्ला ने विधि विधान से गौ माता की पूजा की और उनके लिए सुख समृद्धि की कामना की। ग्राम प्रधान ने कहा आज गाय हम सभी के लिए पूजनीय हैं। गाय की सेवा से बड़ा कोई सेवा नहीं है। इस मौके पर बृजेश तिवारी, अनिल कुमार यादव, रविकांत, अमरेश तिवारी, राजेंद्र शुक्ला, दिनेश कुमार यादव, शिवम शुक्ला, रवि विश्वकर्मा आदि रहे।