फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Nephew was kidnapped by uncle

मामा ने ही किया था भांजे का अपहरण

Mon, 04 Apr 2016 02:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Mon, 04 Apr 2016 02:35 AM IST
विज्ञापन
Nephew was kidnapped by uncle
मां के साथ आशुतोष
कोइरौना थानाक्षेत्र के धनतुलसी बस स्टैंड के पास से दयावंती पुंज माडल स्कूल के  छठवीं के छात्र आशुतोष सिंह (11) का अपहरण उसके मामा ने ही किया था। पुलिस ने छात्र को सकुशल इलाहाबाद के भटौती गांव से बरामद किया। शनिवार की शाम अपहरण की बात सामने आने के बाद हरकत में आई पुलिस और क्राइम ब्रांच ने आठ घंटे में ही घटना का पर्दाफाश कर दिया। रविवार को भोर में चार बजे इलाहाबाद जिले के मेजा के समीप से आरोपी मामा समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ अपहरण समेत कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया। 
विज्ञापन

रविवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पुलिस अधीक्षक पीके मिश्र ने घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आशुतोष सिंह धनतुलसी गांव में परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहता था।  शनिवार की शाम अपहरण की खबर लगने के बाद एएसपी लल्लन प्रसाद यादव, ऊंज, कोइरौना, गोपीगंज थाने की पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच टीम को सक्रिय किया। टीम ने आठ घंटे के अंदर ही छात्र को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी मामा लल्ला सिंह समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक छात्र आशुतोष सिंह के पिता अरविंद सिंह और मां रेखा सिंह मुंबई में रहते हैं। उसका मामा भी मुंबई में जीजा अरविंद सिंह के साथ ही उनकी परचून की दूकान पर रहता था। पैसे के लालच में शनिवार को सुबह आरोपी मामा लल्ला सिंह स्कूल से ही छात्र आशुतोष सिंह का अपहरण करना चाहा लेकिन सुरक्षा अधिक होने से वह सफल नहीं हो सका। धनतुलसी बस स्टैंड के पास छात्र के उतरने पर बाइक पर यह कहकर बिठाया कि उसके मम्मी-पापा मुंबई से आ रहे हैं। छात्र को बाइक पर बिठाने के बाद कटरा बाजार होते हुए टेला पहुंचा। वहां कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर छात्र को बेहोश कर दिया। उसके बाद मेजा के भटौती गांव जाकर दूसरे मोबाइल से फिरौती मांगी। शक के आधार पर पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से उसके मामा लल्ला सिंह को भांजे के अपहरण की सूचना दी। लल्ला पुलिस को चकमा देने के लिए धनतुलसी पहुंच गया। धनतुलसी आते ही पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो उसने ना नुकूर की लेकिन कड़ाई होने पर हकीकत को बयां कर दिया। पुलिस ने छात्र आशुतोष सिंह को भटौती से सकुशल बरामद कर परिवार वालों को सौंप दिया जबकि आरोपी मामा समेत चार लोगों को जेल भेज दिया। पुलिस टीम को एसपी ने पुरस्कृत करने की घोषणा की। 
विज्ञापन

इनसेट 
रिश्ते को किया कलंकित 
सीतामढ़ी। मां और पिता के बाद सबसे पवित्र रिश्ता मामा का ही माना जाता है लेकिन आशुतोष के सगे मामा लल्ला सिंह ने इस रिश्ते को भी कलंकित कर दिया। बताया जाता है कि आशुतोष के पिता अरविंद सिंह और मां रेखा सिंह मुंबई में मामा लल्ला सिंह का बहुत सहयोग करते थे। समय-समय पर आर्थिक सहयोग भी करते रहते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed