फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Negligence in voter list revision will not be tolerated: Divisional Commissioner

मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : मंडलायुक्त

Sun, 15 Mar 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Negligence in voter list revision will not be tolerated: Divisional Commissioner
कलेक्ट्रेट सभागार में विंध्याचल मंडलायुक्त राजेश प्रकाश और जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने संयुक्त रूप से शनिवार को मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर एक बैठक की। इसमें विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र भदोही, औराई से संबंधित फाॅर्म सात की कार्यवाही की गहन समीक्षा की। प्राप्त फाॅर्मों की जांच के साथ-साथ उनके स्थलीय परीक्षण की समीक्षा की। मंडलायुक्त ने निर्देशित किया कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से बिना पर्याप्त जांच के नहीं काटा जाना चाहिए। मतदाताओं से प्राप्त होने वाले सभी फाॅर्मों की गंभीरता से जांच की जाएं। किसी भी कार्रवाई से पहले स्थलीय सत्यापन जरुरी है। दो गवाहों के बयान भी लिए जाए। मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) को निर्देशित किया कि वे स्वयं क्षेत्र में जाकर फार्मों का परीक्षण कराएं। मतदाता सूची का शुद्ध एवं पारदर्शी होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरुरी है। इस दाैरान एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, एसडीएम औराई श्याममणि त्रिपाठी, भदोही अरुण गिरी, संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed