{"_id":"66fc17e60b7f383bd80d17bf","slug":"negligence-in-igrs-disposal-proved-costly-for-the-sub-inspector-of-aurai-police-station-action-taken-for-susp-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi: आईजीआरएस निस्तारण में लापरवाही बरतना औराई कोतवाली के उप निरीक्षक को भारी पड़ा, निलंबन की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi: आईजीआरएस निस्तारण में लापरवाही बरतना औराई कोतवाली के उप निरीक्षक को भारी पड़ा, निलंबन की कार्रवाई
Tue, 01 Oct 2024 09:10 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 01 Oct 2024 09:10 PM IST
सार
भदोही के ज्ञानपुर में आईजीआरएस पोर्टल पर मामलों के निस्तारण को लेकर लापरवाही करना औराई कोतवाली के उप निरीक्षक को भारी पड़ गया। जांच में दोषी पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने निलंबन का आदेश दिया। जानकारी के अनुसार आईजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायत के बाद फर्जी रिपोर्ट लगाई गई जिसके बाद शिकायत हुई और जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई सामने आई।
विज्ञापन
औराई थाना
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
ज्ञानपुर में शासन की प्राथमिकताओं में शामिल आईजीआरएस निस्तारण में लापरवाही बरतना औराई कोतवाली के उप निरीक्षक को भारी पड़ गया। फर्जी रिपोर्ट लगाने पर उप निरीक्षक शमशाद खां को पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने मंगलवार को निलंबित कर दिया। उन्होंने अन्य जांचकर्ताओं को सख्त हिदायत दिया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए अन्यथा कठोर कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
औराई कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने एक आरोपी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। जिसकी जांच उप निरीक्षक शमशाद खां को दी गई। उप निरीक्षक की ओर से आईजीआरएस प्रार्थना पत्र की जांच के दौरान बिना आवेदिका के बयान अंकित एवं संपर्क किए ही जांच आख्या उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया।
विज्ञापन
जांचकर्ता की ओर से अपने पदीय दायित्वो का निर्वहन न करते हुए लापरवाही बरती गई। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक ने आईजीआरएस प्रकरण में लापरवाही बरतने और फर्जी रिपोर्ट लगाने के आरोप में जांचकर्ता शमशाद खां को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दिया।
विज्ञापन
उन्होंने साथ ही सभी जांचकर्ताओं को सख्त निर्देश दिया कि महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित प्रकरणों में गंभीरता पूर्वक जांच किया जाए तभी निस्तारण करें।