फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Negligence department, consumers suffer punishment

लापरवाही विभाग की,सजा भुगत रहे उपभोक्ता

Sat, 06 Mar 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Negligence department, consumers suffer punishment
घोसिया। गर्मी के शुरुआती दौर में सौभाग्य योजना के तहत लगे उपकरण टूटकर गिरने लगे हैं। शनिवार को नगर पंचायत घोसिया में मेनरोड के किनारे लगे पोल से डिपी बॉक्स और कंडक्टर वायर चलती लाइन में गिर जाने से लोगों में भागदौड़ मचा दी।
विज्ञापन

इसके बाद काफी देर तक उपभोक्ताओं के घरों में करेंट न पहुंचने से वैकल्पिक व्यवस्था में लगे रहे। क्षेत्रीय नागरिक रमजान अली, दानवीर, प्रेमबहादुर, रमाशंकर, नसीरुद्दीन आदि ने बताया कि गत वर्ष लाखों रुपये खर्च कर विद्युत विभाग ने सौभाग्य योजनांतर्गत पोल, तार और डीपी लगाया है। बताया कि योजना को अंतिम लक्ष्य तक पहुंचाने में लगी कार्यदार्यी संस्था ने विभागीय मिलीभगत कर ऐसे उपकरणों को लगा दिया है जो छह माह से एक वर्ष का समय पूरा करने से पहले ही जवाब देते जा रहे हैं। अधिक भीड़भाड़ वाले स्थान, चौराहा, तिराहा, गली-मोहल्ले से होकर लगे उपकरण कब और किस समय कड़ी धूप, भीषण गर्मी के कारण आग उगलते हुए गिर जाएंगे कुछ नहीं कहा जा सकता। इसके अलावा लोगों ने बताया कि कई बार उपकेंद्र पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों से शिकायत कर उपकरणों को बदलने, लटकते तारों को ऊपर उठाने, जर्जर डीपी बॉक्स को नया लगाने की मांग अनसुनी की जा रही है। दो दिन में समस्या का समाधान नहीं कराया जा सका तो उपकेंद्र का घेराव भी किया जाएगा। इस संबंध में एक्सईएन मनोज कुमार सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आने पर कर्मचारियों को मौके पर भेजकर रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed