फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   neglienne in bhadohi

लापरवाही के कचरे से जाम हुआ

Mon, 03 Feb 2020 07:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
neglienne in bhadohi
ज्ञानपुर। 82 लाख की लागत से ज्ञानपुर नगर में प्रस्तावित लगभग पांच सौ मीटर लंबे जलनिकासी नाले का निर्माण लापरवाही के चलते लंबित होता दिख रहा है। तकरीबन 35 लाख रुपये की धनराशि कार्यदायी संस्था के खाते में ट्रांसफर होने के माह भर से अधिक समय गुजरने के बाद भी नाला निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इससे ज्ञानपुर मुख्य तिराहे का सुंदरीकरण कार्य भी बाधित हो गया है। नाला निर्माण के बाद ही सुंदरीकरण हो पाएगा।
विज्ञापन

ज्ञानपुर नगर में जलनिकासी की समस्या बड़ी है। बारिश के दिनों में यह समस्या विकराल रूप ले लेती है। नगर के मध्य में स्थित दुर्गागंज तिराहे के आसपास ज्ञानपुर-भदोही मार्ग और मुख्यालय जाने वाली सड़क पर घंटे भर की मूसलाधार बारिश में भी घुटने तक पानी लग जाता है। यही नहीं इंद्रदेव ने थोड़ी और मेहरबानी दिखाई तो बारिश का पानी लोगों के घरों और दुकानों में प्रवेश कर जाता है। नगरवासियों को पानी निकालने के लिए बाल्टी-डिब्बा उठाना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए दुर्गागंज तिराहे से कोतवाली पुलिया तक लगभग पांच सौ मीटर लंबे नाले के निर्माण के लिए नगर पंचायत ने 69 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया। चूंकि पांच लाख रुपये से अधिक के बजट वाले कार्यों को सीएनडीएस से कराने का प्रावधान है, इसलिए इस कार्य को उसे सौंप दिया गया। मगर सीएनडीएस ने सर्वे किया तो नाला निर्माण के लिए पहले बने 69 लाख के बजट को कश्म बताते हुए 1.05 करोड़ का इस्टीमेट तैयार कर दिया। इस पर जिला प्रशासन ने खर्च को मैनेज करने की बात कही। दबाव पड़ा तो सीएनडीएस ने आरसीसी नाले की जगह आरसीसी-ह्यूम नाले का मसौदा बनाया। इससे लागत 82 लाख रुपये आई। नगर पंचायत ने इस प्रस्ताव पर यह कहते हुए सहमति जताई कि शेष 13 लाख की रकम राज्य वित्त से चुकता कर दी जाएगी। इसके बाद 35 लाख रुपये कार्यदायी संस्था के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। मगर पैसे ट्रांसफर होने के लगभग डेढ़ माह बाद भी नाला निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका। इससे नगर की जलनिकासी की समस्या का समाधान होता नहीं दिख रहा।
विज्ञापन

जल्द कराया जाएगा टेंडर: प्रोजेक्ट मैनेजर
ज्ञानपुर। सीएनडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर शाहिद अली का कहना है कि नाला निर्माण के लिए प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही टेंडर कराया जाएगा। पहले टेंडर हुआ था, लेकिन तीन बिड में से दो डिसक्वालिफाई कर दी गईं। पहली बार इकलौता टेंडर स्वीकार नहीं किया जाता। इसलिए दोबारा टेंडर कराने की प्रक्रिया चल रही है। इसी महीने काम शुरू करा दिया जाएगा और जल्द ही नाला बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अधर में पड़ा ज्ञानपुर तिराहे का सुंदरीकरण
ज्ञानपुर। नगर के मुख्य दुर्गागंज तिराहे से कोतवाली पुलिया तक प्रस्तावित जलनिकासी नाले का निर्माण न होने से तिराहे का सुंदरीकरण कार्य भी रुका है। नगर पंचायत का कहना है कि नाला बनने के बाद तिराहे का सुंदरीकरण कराया जाएगा। क्योंकि बाद में तोड़फोड़ ठीक नहीं रहेगी। इसलिए नाला निर्माण का इंतजार किया जा रहा है। नगर पंचायत के ईओ राजेंद्र दुबे ने कहा कि नाले के लिए धनराशि कार्यदायी संस्था को जारी की जा चुकी है। अब बस निर्माण का इंतजार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed